Advertisement

विश्व पर्यावरण दिवस पर कसमार प्रखंड के विभिन्न पंचायतों में पौधा रोपण

रंजन वर्मा/कसमार (बोकारो)। विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर 5 जून को बोकारो जिला के हद में कसमार प्रखंड के विभिन्न पंचायतों में पौधरोपण किया गया।

जानकारी के अनुसार प्रखंड के हद में खैराचातर पंचायत भवन परिसर में मुखिया विजय कुमार जायसवाल व बीपीआरओ भुनेश्वर तुरी तथा हिसीम पंचायत भवन परिसर में मुखिया बबीता देवी ने पौधरोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।

इस दौरान बीपीआरओ भुनेश्वर तुरी ने आमजनों से अधिक से अधिक पेड़ लगाने तथा उनकी देखभाल करने की अपील की। खैराचातर मुखिया विजय कुमार जायसवाल ने कहा कि बढ़ते प्रदूषण और जलवायु परिवर्तन की चुनौतियों से निपटने के लिए वृक्षारोपण बेहद आवश्यक है। कहा कि पेड़ न केवल पर्यावरण को संतुलित रखते हैं, बल्कि आने वाली पीढ़ियों के लिए स्वच्छ और स्वस्थ वातावरण भी सुनिश्चित करते हैं।

इस अवसर पर हिसीम पंचायत की मुखिया बबीता देवी ने पंचायतवासियों से एक व्यक्ति, एक पौधा अभियान को अपनाने और पर्यावरण संरक्षण में सक्रिय भागीदारी निभाने का आह्वान किया। इस अवसर पर मनोज कुमार, विवेक कुमार, विजय कुमार, सरोज कुमार सहित पंचायत के कई जनप्रतिनिधि एवं ग्रामीण रहिवासी भी उपस्थित रहे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *