प्रहरी संवाददाता/पेटरवार (बोकारो)। विभागीय आदेशानुसार बोकारो जिला के हद में पेटरवार प्रखंड के चार पंचायतों में 12 सितंबर को 301 लाभुकों का भौतिक सत्यापन सह ऑडिट किया गया।
जानकारी के अनुसार प्रखंड के हद में उत्तासारा पंचायत में 62, उलगड्डा पंचायत में 86, तेनुघाट पंचायत में 37 तथा कोह पंचायत में 116 यानि आज 301 लाभुक रहिवासियों का ऑडिट किया गया। ज्ञात हो कि, इससे पूर्व बीते 10 सितंबर को पेटरवार प्रखंड के आठ पंचायत में 553 तथा 11 सितंबर को ग्यारह पंचायतों में 1086, यानि प्रखंड के 23 पंचायतों में कुल 1940 लाभुकों का सत्यापन सह ऑडिट किया जा चुका है। रिपोर्ट डाटा उपलब्ध कराने में प्रखंड के प्रखंड पंचायती राज पदाधिकारी (बीपीआरओ) मेघनाथ प्रसाद का सराहनीय योगदान रहा है।
![]()













Leave a Reply