Advertisement

बीएंडके क्षेत्र में सतर्कता जागरूकता के तहत निबंध लेखन प्रतियोगिता का आयोजन

प्रहरी संवाददाता/बेरमो (बोकारो)। बोकारो जिला के हद में सीसीएल के बीएंडके क्षेत्र के करगली स्थित आफिसर्स क्लब में 29 अक्टूबर को सतर्कता जागरूकता अभियान के अंतर्गत निबंध लेखन प्रतियोगिता का आयोजन किया।

जानकारी के अनुसार आयोजित प्रतियोगिता का उद्देश्य सतर्कता और भ्रष्टाचार के दुष्प्रभावों के प्रति कोयला क्षेत्र में कार्यरत अधिकारीयों, कर्मचारियों, ट्रेड यूनियन नेताओं तथा स्टेक होल्डर्स को जागरूक करना था।

इस अवसर पर बीएंडके क्षेत्रीय कार्यालय के प्रबंधक मानव संसाधन पी एन सिंह ने कहा कि कोयला क्षेत्र में ईमानदारी, पारदर्शिता और जिम्मेदारी की भावना विकसित करना जरूरी है। इसे लेकर केंद्रीय सतर्कता विभाग के निर्देश पर सतर्कता जागरूकता अभियान के तहत इस प्रकार का आयोजन किया जा रहा है।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *