प्रहरी संवाददाता/पेटरवार (बोकारो)। आगामी 27/28 मई को इस्लाम को माननेवाले समुदाय का त्यौहार ईद-उल-अजहा उर्फ बकरीद को लेकर 25 मई को अपराह्न बोकारो जिला के हद में जरीडीह थाना में आगंतुक प्रतिनिधियों एवं प्रशासन की उपस्थिति में शांति समिति की बैठक आयोजित की गई।
यूं तो शांति समिति की बैठक में हीट वेव व प्रचंड धूप के कारण प्रतिनिधियों की उपस्थिति सामान्य रही। बैठक की अध्यक्षता कर रहे थाना प्रभारी बिपिन चंद्र महतो ने कई पंचायत के मुखिया, पंचायत समिति सदस्य, उप मुखिया, समाजसेवी, व्यवसायी, मोमिन एक्शन कमिटी के पदाधिकारी, सदस्यों की बातों को गंभीरता से सुनने के उपरांत कहा कि त्यौहार को पारंपरिक तरीके से सौहार्दपूर्ण वातावरण में मनाने का प्रयास हो।
थाना प्रभारी ने कहा कि त्यौहार के दौरान कहीं से किसी प्रकार की हुड़दंग मचाने की सूचना पर प्रशासन की ओर से सख्त कदम उठाई जाएगी। उपस्थित जरीडीह के अंचल अधिकारी (सीओ) प्रणव ऋतुराज ने हिदायत दी, कहा कि प्रशासन की पैनी निगाहें शरारती तत्वों को दबोचने के लिए हर तरफ बनी रहेगी। शांति समिति की बैठक के आयोजन की व्यवस्था में थाना के मुंशी सुजीत कुमार, राजेंद्र कुमार सहित अन्य कर्मी जुटे रहे।
![]()













Leave a Reply