एन. के. सिंह/बेरमो (बोकारो)। इस्लाम धर्मावलंबियों द्वारा मनाया जानेवाला पर्व मुहर्रम शांतिपूर्ण मनाने को लेकर विभिन्न थाना क्षेत्र में शांति समिति की बैठक आयोजित की जा रही है। इसी क्रम में बोकारो जिला के हद में बेरमो थाना में थाना प्रभारी सह इंस्पेक्टर रोहित कमार सिंह की मौजूदगी में 22 जून को बैठक आयोजित कर शांतिपूर्ण तथा आपसी सौहार्द से पर्व मनाने का निर्णय लिया गया।
थाना परिसर में आयोजित शांति समिति की बैठक में जुलूस रूट में फुसरो नगर परिषद द्वारा साफ सफाई करवाने, जलूस के पूर्व लाइन कटवाने, पर्व के दौरान पानी की व्यवस्था कराने आदि सुझाव दिए गये। कहा गया कि साफ-सफाई एवं पानी की व्यवस्था नगर परिषद द्वारा कराया जाएगा। जुलूस के पूर्व ही बिजली काट दी जाएगी।
बैठक में बेरमो विधायक प्रतिनिधि उत्तम सिंह, बेरमो चैम्बर ऑफ कार्मस के अध्यक्ष आर. उनेश, मजदूर नेता गणेश मल्लाह, अशोक अग्रवाल, दिनेश सिंह, वार्ड पार्षद विलासी देवी, रामचरण तुरी व उमेश कुमार सहित परवेज अख्तर, दिनेश सिंह, रईस आलम, सलीम जावेद, मो. जावेद खान, मो. मनीर, महबूब आलम, मो. रियाज अंसारी, मो. रईस, नवल किशोर सिंह, रोहित मित्तल, सुशांत राइका, मोहम्मद इश्तियाक, नवीन कुमार, कैलाश ठाकुर, अभय विश्वकर्मा, जितेन्द्र सिंह, जसीम रजा, अनवर खान, कलीम, अख्तर हुसैन, मो समीम खान, अभिषेक केसरी आदि मुख्य रूप से शामिल थे।
![]()













Leave a Reply