राजेश कुमार/बोकारो थर्मल (बोकारो)। मुहर्रम पर्व शांति पूर्वक मनाने को लेकर 22 जून को बोकारो थर्मल थाना परिसर में शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। अध्यक्षता थाना प्रभारी सह पुलिस इंस्पेक्टर पिंकू कुमार यादव ने की।
बैठक में थाना क्षेत्र के राजा बाजार, नई बस्ती, बाजार टांड, बड़वाबेरा, बोड़िया उत्तरी व् दक्षिणी, कथारा तथा जारंगडीह के अमन पसंद रहिवासी शामिल हुए। उपस्थित जनों ने मुहर्रम शांतिपूर्ण मनाने को लेकर अपने विचारों को साझा किये।
इस अवसर पर थाना प्रभारी यादव ने कहा की पर्व के दौरान किसी भी दूसरे देश का झंडा लहराना बर्दास्त नहीं किया जायगा। पर्व शांतिपुर्वक संपन्न हो इसे लेकर प्रशासन आपके साथ है। इस अवसर पर बाबूलाल गिरि, श्रवण सिंह, राजू पंडित, श्रवण सिंह, खिरोधर महतो, मो. इम्तियाज़, मंजूर आलम, करीम अंसारी, आदि कई उपस्थित थे।
![]()













Leave a Reply