सोनपुर मेला में कई वर्षों से बंद घुड़दौड़ का डीएम ने झंडी दिखाकर किया शुभारंभ
अवध किशोर शर्मा/सारण (बिहार)। सारण जिला के हद में विश्व प्रसिद्ध हरिहर क्षेत्र सोनपुर मेला में 21 नवंबर को पिछले कई वर्षों से बंद घुड़दौड़ का शुभारंभ किया गया। सोनपुर के जिला परिषदीय डाक बंगला मैदान में सारण के जिलाधिकारी अमन समीर ने उप विकास आयुक्त यतेंद्र कुमार पाल के साथ घुड़दौड़ प्रतियोगिता का उद्घाटन हरी झंडी दिखाकर किया।
उक्त प्रतियोगिता में प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान पर आनेवाले प्रतिभागियों को पुरस्कार प्रदान किया गया।
सारण जिला के खेल पदाधिकारी मोहम्मद शमीम ने उपरोक्त जानकारी देते हुए बताया कि पटना के जर्सी नंबर एक बलाल का घोड़ा सुल्तान ने दौड़ में बाजी मारी और वह प्रथम विजेता घोषित किया गया। जर्सी नंबर चार सोनपुर के नीरज कुमार का घोड़ा चंचल दूसरे स्थान पर रहा, जबकि जर्सी नंबर 5 मोहम्मद तालिब का घोड़ा राजा तृतीय स्थान का विजेता घोषित किया गया।

बताया जाता हैं कि घुड़दौड़ प्रतियोगिता में पटना के ही हबीब की चांदनी, सोनपुर के मुकेश सिंह का बुलेट राजा, सोनपुर के ही नीरज कुमार का चंचल, पीलीभीत के मो. तालिब का राजा, पीलीभीत के ही लक्की का रॉकी, पटना के बबलू का बादल, पटना के गुलाब हुसैन का सब्जा और सोनपुर के सर्वजीत सिंह का राजा बाबू ने भी घुड़दौड़ प्रतियोगिता में भाग लिया था।
![]()













Leave a Reply