मेला क्षेत्र में ग्राहक सेवा केंद्र की सुविधा का भी शुभारंभ
अवध किशोर शर्मा/सारण (बिहार)। सारण जिला के हद में विश्व प्रसिद्ध हरिहर क्षेत्र सोनपुर मेला में 20 नवंबर को पंजाब नैशनल बैंक पटना अंचल के अंचल प्रबंधक एन आर बंजारा द्वारा बैंक के स्टॉल और साथ साथ ग्राहक सेवा केंद्र की सुविधा का शुभारंभ किया गया। इससे पूर्व उन्होंने बाबा हरिहरनाथ मंदिर पहुंचकर जलाभिषेक और पूजा – अर्चना की।
इस अवसर पर मुजफ्फरपुर मंडल के मंडल प्रमुख कुंदन कुमार श्रीवास्तव एवं अन्य पदाधिकारी भी उपस्थित थे। मेले में स्थानीय रहिवासियों के साथ-साथ देश और विदेश के पर्यटक भी आते हैं, जिनकी सुविधाओं को ध्यान में रखते हुए बैंक का स्टॉल लगाया गया है, ताकि वे डिजिटल बैंकिंग का आनंद ले सकें। साथ ही, मोबाइल बैंकिंग द्वारा कार्ड रहित आहरण करने के साथ-साथ धनराशि का ट्रांसफर भी किया जा सकता है।

इस अवसर पर अंचल प्रबंधक बंजारा ने कहा कि बैंक अपने ग्राहकों को सभी प्रकार की डिजिटल सुविधाएं उपलब्ध करवा रहा है। जिससे वे अपने बैंकिंग जरूरतों को घर बैठे ही पूरा कर सकते हैं। मंडल प्रमुख ने सभी आगंतुकों से इस केंद्र से विभिन्न बैंकिंग सेवा का भरपूर लाभ उठाने की अपील की। इस अवसर पर जोनल मैनेजर की उपस्थिति में ऋृण स्वीकृति पत्रों का वितरण भी किया गया।
जानकारी के अनुसार सोनपुर के प्रसिद्ध बाबा हरिहरनाथ मन्दिर में मार्गशीर्ष स्नान दान अमावस के अवसर पर पीएनबी पटना के जोनल मैनेजर एन आर बंजारा ने बाबा हरिहरनाथ का जलाभिषेक और पूजन किया। यहां बाबा हरिहरनाथ मन्दिर न्यास समिति के सचिव विजय कुमार सिंह लल्ला सहित अन्य सदस्यों ने उन्हें सम्मानित किया।
उनके साथ सर्किल हेड कुन्दन कुमार श्रीवास्तव, सौरव गुप्ता, चन्द्रादित्य, शाखा प्रबंधक सोनपुर गरिमा सिंह आदि शामिल रहे। इस प्रकार मन्दिर परिसर में प्रतिदिन भगवान हरिहरनाथ के दर्शनार्थ और आध्यात्मिक उर्जा प्राप्त करने के लिए हजारों श्रद्धालुओं का आवागमन हो रहा है।
![]()













Leave a Reply