Advertisement

उच्च विद्यालय होसिर में अभिभावक-शिक्षक बैठक का आयोजन

ममता सिन्हा/तेनुघाट (बोकारो)। बोकारो जिला के हद में गोमिया प्रखंड क्षेत्र के होसिर पूर्वी पंचायत स्थित उच्च विद्यालय होसिर में 12 सितंबर को स्थानीय मुखिया सावित्री देवी की अध्यक्षता में अभिभावक-शिक्षक बैठक का आयोजन किया गया।

बैठक में आगामी पंजीयन फॉर्म और परीक्षा फॉर्म भरने में आवश्यक पेन नम्बर के साथ साथ कक्षा में 75 प्रतिशत उपस्थिति सरकार के द्वारा अनिवार्य किये जाने की जानकारी विद्यालय के प्रधानाध्यापक ललन प्रसाद एवं कम्प्यूटर शिक्षक संजीव कुमार द्वारा अभिभावकों को दी गई।

वहीं इस संबंध में पंचायत की मुखिया सावित्री देवी ने कहा कि इस बैठक का मुख्य उद्देश्य विद्यालय में बच्चे की प्रगति को समझना और उसे बेहतर बनाने के लिए एक टीम के रूप में काम करना है। साथ ही अभिभावक और शिक्षक के बीच मे अच्छा तालमेल स्थापित करना है। दानदाता सदस्य राजेश राम ने कहा कि इस बैठक के माध्यम से छात्रों के माता-पिता और शिक्षकों के बीच संवाद करना था। जिससे छात्रों की शैक्षणिक प्रगति, व्यक्तिगत विकास और सिखने के अनुभव को बेहतर बनाया जा सके। उन्होंने कहा कि यह एक ऐसा मंच है, जहां अभिभावक-शिक्षक दोनों बैठकर आपस मे बातचीत के माध्यम से छात्रों से संबंधित समस्याओं का सटीक समाधान निकाल पाते है।

मौके पर विद्यालय के शिक्षक बिनोद कुमार महतो, शिक्षिका आरती प्रसाद, साड़म के पूर्व उप मुखिया विकास जैन, अभिभावक अभिषेक कुमार, पंकज प्रसाद, हरिश्चन्द्र ठाकुर, प्रमानन्द प्रसाद, सुनील साव, वंशी करमाली, संजय ठाकुर, सरस्वती देवी, पार्वती देवी, रजनी देवी, सारिका देवी, शांति देवी, ज्योति देवी आदि उपस्थित थे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *