प्रहरी संवाददाता/पेटरवार (बोकारो)। बोकारो जिला के हद में सीसीएल ढोरी क्षेत्र के पेटरवार प्रखंड में स्थित अंगवाली की बंद कोयला खदान में लंबे समय से चल रहे अवैध उत्खनन को रोकने का प्रबंधन का प्रयास विफल रहा है। अबतक दर्जनों बार ऐसे खतरनाक सुरंगों को भरने का काम किया गया, पर धंधा बेरोक टोक ज़ारी है।
इसी क्रम में एक बार फिर 25 मार्च को ढोरी क्षेत्रीय प्रबंधन के आदेश पर क्षेत्रीय सुरक्षा पदाधिकारी के नेतृत्व में अंगवाली खदान में दो बड़े ही खतनाक सुरंगों को जेसीबी से भरने का कार्य की गया है। कहते हैं कि उक्त दोनों सुरंग जमींदोज हो गया है। टीम में पेटरवार थाना की ओर से सहायक अवर निरीक्षक (एएसआई) दुर्गाचरण मुर्मू, सिपाही चंद्रकांत सिंह, सीआईएसएफ क्वीक रिएक्शन टीम के सीताराम करमाली, एस के कनोजिया, अनिमेष हलधर, सीआईएसएफ क्राइम ब्रांच से रविन्द्र कुमार, संतोष, राहुल, सीसीएल सुरक्षा विभाग के क्षेत्रीय प्रभारी शीलचंद, मानिक दीगार, अनाम बारीश, जितेंद्र रजक आदि शामिल थे।
![]()













Leave a Reply