एस. पी. सक्सेना/बोकारो। महिला काव्य मंच की ऑनलाइन मासिक गोष्ठी 14 जून को मंच के संस्थापक नरेश नाज़, राष्ट्रीय अध्यक्ष सारिका भूषण, झारखंड प्रदेश अध्यक्ष मोना बग्गा, प्रदेश सचिव अर्चना मिश्रा ‘अश्क’ के संज्ञान में आयोजित किया गया। अध्यक्षता मंच के अध्यक्ष काजल भलोटिया ने की।
मासिक गोष्ठी में स्वागत भाषण अध्यक्ष काजल भलोटिया द्वारा किया गया। कार्यक्रम के रूपरेखा की विस्तृत जानकारी विशिष्ट अतिथि रेणुका सिन्हा ने दिया तथा मुख्य अतिथि शीला तिवारी ने अपनी प्रेरणादायक शब्दों से सबका मनोबल भी बढ़ाया।

ऑनलाइन गोष्ठी की शुरूआत क्रांति श्रीवास्तव द्वारा सरस्वती वंदना से किया गया तथा मंच का संचालन क्रांति श्रीवास्तव द्वारा किया गया। इसके बाद काव्य पाठ की शुरुआत की गयी, जिसमें कवियित्रीयों ने अपनी रचनाओं को प्रस्तुत कर सभी को आनंदित किया। काजल भलोटीया, ऋचा प्रियदर्शिनी, क्रांति श्रीवास्तव, अर्चना मिश्रा अश्क, डॉ आशा पुष्प, राखी बरनवाल, अमृता शर्मा, करुणा कलिका, रेणुका सिंहा, संजू कुमारी आदि ने काव्य पाठ कर सबको मोहित कर दिया। धन्यवाद ज्ञापन सचिव ऋचा प्रियदर्शिनी द्वारा किया गया।
![]()













Leave a Reply