Advertisement

अज्ञात वाहन के चपेट में आने से एक की मौत, दो गंभीर रूप से घायल

प्रहरी संवाददाता/पेटरवार (बोकारो)। बोकारो जिला के हद में पेटरवार थाना क्षेत्र के पतकी पंचायत के रंगामाटी सोहन टोला में अज्ञात वाहन के चपेट में आने से तीन युवक गंभीर रूप से घायल हो गये, जिसमें एक युवक की मौत हो गयी।

बताया जाता है कि पेटरवार-तेनु सड़क मार्ग स्थित ओरदाना के समीप 25 मार्च को अज्ञात वाहन के चपेट में आने से बाइक सवार तीन युवक गंभीर रूप से घायल हो गये जिसमें 26 वर्षीय सुरेश भोक्ता की दर्घटना स्थल पर ही मौत हो गई। वहीं पेटरवार थाना को सुचना मिलने के बाद तीनो युवको को पेटरवार समुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया, जहां डॉ रीतू कुमारी के द्वारा ईलाज कर 24 वर्षीय सुमित भोक्ता को रेफर कर दिया गया जिसकी स्थिति चिंताजनक बनी हुई है। वही 25 वर्षीय सुरेश भोक्ता को हल्की चोट लगी है।

घटना के बावत पेटरवार थाना प्रभारी राजू कुमार मुंडा द्वारा बताया गया कि तीनो युवक एक ही बाइक पर सवार होकर पेटरवार मेला देखने अपने घर रंगामाट्टी से आ रहे थे। इसी बीच ओरदाना के समीप अज्ञात वाहन के चपेट में आ गये जिसमें एक की मौत घटना स्थल पर ही हो गई। वहीं पुलिस पेट्रोलिंग गाड़ी द्वारा घायलों को पेटरवार स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया। तीनो एक ही गांव के रहिवासी बताये जा रहे है। थाना प्रभारी के अनुसार सड़क दुर्घटना में मृतक सोहन भोक्ता गुजरात में काम करता था। दो मई को उसकी बहन की शादी होना था। बहन की शादी के लिये वह अपने गांव आया था।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *