Advertisement

कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय में सिविल डिफेंस के ओर से एक दिवसीय प्रशिक्षण

पुलिस आमजन की सुरक्षा के लिए चैकिंग अभियान चलाती है-सिविल डिफेंस

एस. पी. सक्सेना/बोकारो। बोकारो जिला उपायुक्त अजय नाथ झा के पहल पर चास के अनुमंडल पदाधिकारी प्रांजल ढांडा के आदेशानुसार जिला के हद में चंदनकियारी कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय में 9 सितंबर को एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया।

जानकारी के अनुसार कस्तूरबा विद्यालय चंदनकियारी में सिविल डिफेंस के ओर से भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता एवं यातायात नियमों तथा प्राथमिक चिकित्सा का एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। मौके पर चंदनकियारी थाना प्रभारी सूरज कुमार एवं सिविल डिफेंस के डिविजनल वार्डन डॉक्टर एस पी वर्मा, डॉ पूजा एवं विद्यालय की प्राचार्या अनीता कुमारी उपस्थित थी।

इस अवसर पर थाना प्रभारी सूरज कुमार ने भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता तथा एफआईआर एवं बाल अपराध न हो इस बारे मे विस्तार से जानकारी दी। वहीं सिविल डिफेंस के जय प्रकाश सिंह ने यातायात नियमों को विस्तार से बताया और कहा कि बिना हेलमेट दो पहिया वाहन चलाने वाले पुलिस को देख इधर उधर भागने लगते हैं, जिसके कारण भी दुर्घटनाएं होती है।

जबकि, पुलिस आमजनों की सुरक्षा के लिए चैकिंग अभियान चलाती है, ताकि आप सुरक्षित रहें। उन्होंने कहा कि आपके सर मे ही आपका ब्रेन होता है, इसे ही बचाना है। डॉ पूजा ने दुर्घटना में चेहरे पर लगने वाले चोट ईलाज के बारे मे, आए दिन हो रहे बच्चियों पर तेजाब से हमला से बचने के उपाय तथा ईलाज बताया।

इस अवसर पर उपस्थित यातायात पुलिस पदाधिकारी संजय कच्छप ने हेलमेट नहीं लगाने वाले को एवं चार पहिया वाहन चलाते वक्त सीट बेल्ट नही लगाने वाले के लिए निर्धारित दंड से अवगत कराया। राज्य प्रशिक्षण पदाधिकारी सह डिविजनल वार्डन डॉ एस पी वर्मा ने सिविल डिफेंस सिस्टम के कार्य प्रणाली को समझाते हुए सड़क दुर्घटना में घायल व्यक्ति को ईलाज करने के गुर सिखाए, जिसमें मुख्य रूप से रक्त प्रवाह को रोकने तथा नियंत्रित करने के उपाय को विस्तार से समझाया।

कार्यक्रम में नागरिक सुरक्षा पदाधिकारी मदन मोहन झा ने विद्यालय परिवार के सदस्यों को इस संस्था से जुड़कर मानवता की सेवा करने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम में मुख्य रुप से सिविल डिफेंस, चास के गगन बाउरी एवं विद्यालय परिवार का सहयोग रहा।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *