रंजन वर्मा/कसमार (बोकारो)। बोकारो जिला के हद में जरीडीह प्रखंड के जैनामोड़ स्थित प्रखंड कार्यालय परिसर में किसानों की विभिन्न समस्याओं को लेकर 25 मई को एक दिवसीय धरना कार्यक्रम आयोजित किया गया। धरना में बड़ी संख्या में किसान शामिल हुए और कृषि से जुड़ी समस्याओं के समाधान की मांग उठाई।
जानकारी के अनुसार आयोजित धरना के दौरान किसानों ने सिंचाई व्यवस्था में सुधार, समय पर खाद-बीज उपलब्ध कराने, फसल क्षति का उचित मुआवजा देने, किसानों के लंबित आवेदन का निष्पादन करने तथा कृषि ऋण में राहत देने की मांग की। किसानों का कहना था कि लगातार बढ़ती गर्मी और अनियमित मौसम के कारण उनकी खेती प्रभावित हो रही है, जिससे किसानों को भारी आर्थिक नुकसान उठाना पर रहा है।

धरना कार्यक्रम को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने कहा कि किसान देश की रीढ़ हैं, लेकिन आज उन्हें अपनी मूलभूत समस्याओं के समाधान के लिए सड़क पर उतरना पर रहा है। उन्होंने प्रशासन से किसानों की समस्याओं पर गंभीरता से विचार कर जल्द समाधान करने की मांग की।
कार्यक्रम के अंत में किसानों ने अपनी मांगों से संबंधित ज्ञापन प्रखंड प्रशासन को सौंपा। किसानों ने चेतावनी दी कि यदि उनकी मांगों पर शीघ्र कार्रवाई नहीं हुई तो आगे आंदोलन को और तेज किया जाएगा।
![]()













Leave a Reply