Advertisement

महाबीर चौक खैराचातर के चिंटू शू सेंटर से 80.25 लीटर अवैध शराब के साथ एक गिरफ्तार

रंजन वर्मा/कसमार (बोकारो)। बोकारो के सहायक आयुक्त उत्पाद के निर्देशानुसार प्राप्त गुप्त सूचना के आधार पर उत्पाद विभाग की टीम ने 7 जनवरी को जिला के हद में कसमार थाना क्षेत्र के खैराचातर स्थित महाबीर चौक के पास चिंटू शू सेंटर में छापामारी की।

बताया जाता है कि छापामारी के दौरान दुकान से विभिन्न ब्रांड की अवैध विदेशी शराब बरामद की गई। मौके से एक आरोपी अनीश कुमार जायसवाल को गिरफ्तार किया गया है। उत्पाद विभाग ने विधिवत शराब को जब्त करते हुए संबंधित धाराओं के तहत अग्रेत्तर कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।

बताया जाता है कि जब्त अवैध शराब की कुल मात्रा 80.25 लीटर आंकी गई है। इस अभियान में निरीक्षक उत्पाद विजय कुमार पाल, अवर निरीक्षक सन्नी विवेक तिर्की, महेश दास सहित अधीनस्थ उत्पाद बल शामिल थे। विभाग ने अवैध शराब के विरुद्ध कार्रवाई जारी रखने की बात कही है।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *