Advertisement

दूसरे दिन लाभार्थियों को मिला व्हील चेयर, ट्राई साइकिल, बैसाखी व् छड़ी

एन. के. सिंह/फुसरो (बोकारो)। बोकारो जिला के हद में फुसरो के अग्रसेन भवन में दिव्यांग जनों और वद्धों के लिए चार दिवसीय निःशुल्क सहायता एवं कत्रिम अंग प्रत्यारोपण शिविर का आयोजन किया जा रहा है। शिविर के दूसरे दिन 28 मार्च को भगवान महावीर विकलांग सहायता समिति जयपुर के सहयोग से स्व.नानक राम की स्मृति में आयोजित इस शिविर का उद्धाटन कांग्रेस नेत्री अनुपमा सिंह, नप अध्यक्ष निर्मला देवी, उपाध्यक्ष रेणु देवी, बेरमो बीडीओ मुकेश कुमार ने संयक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया।

शिविर के मुख्य अतिथि अनुपमा सिंह ने इस अवसर पर कहा कि इस तरह के शिविर समाज के लिए प्रेरणादायक हैं। उन्होंने बताया कि भगवान महावीर विकलांग सहायता समिति देशभर में लाखों दिव्यांग जनो को लाभ पहुंचा चुकी है, जिससे उनका जीवन पहले से अधिक सहज हआ है। जयपुर से आई विशेषज्ञ टीम के इस मानवीय प्रयास की उन्होंने सराहना की।

बेरमो शाखा अध्यक्ष ओम प्रकाश अग्रवाल ने कहा कि यह विशाल निःशुल्क दिव्यांग सहायता शिविर आगामी 30 मार्च तक चलेगा। उन्होंने कहा कि शिविर में दिव्यांगों की जाँच के उपरांत उन्हें नि:शुल्क जयपुर फुट, कृत्रिम हाथ -पैर, कैलीपर्स, व्हील चेयर, ट्राई साइकिल, श्रवण यंत्र (कान की मशीन), बैसाखी, छड़ी और अंधों की छड़ी (ब्लाइंड स्टिक) वितरित की जा रही है। कहा कि शिविर का उद्देश्य जरूरतमंद दिव्यांगजनों को निःशुल्क सहायक उपकरण उपलब्ध कराना है।

ज्ञात हो कि शिविर के अंतर्गत विशेषज्ञ चिकित्सकों की टीम द्वारा दिव्यांगजनों का परीक्षण एवं माप लिया जाएगा। जांच के पश्चात पात्र लाभुकों को कृत्रिम हाथ, कृत्रिम पैर, कैलिपर्स, श्रवण यंत्र, बैसाखी सहित अन्य आवश्यक सहायक उपकरण पूर्णत: निःशुल्क प्रदान किए जाएंगे। शिविर में विशेष रूप से उन्हें इसका लाभ दिया जाएगा, जो आर्थिक रूप से कमजोर हैं और महंगे सहायक उपकरण प्राप्त करने में असमर्थ हैं। शिविर का उद्देश्य जरूरत मंद दिव्यांगजनों को निःशुल्क सहायक उपकरण उपलब्ध कराना है।

इस अवसर पर अग्रवाल कल्याण समाज के प्रदेश अध्यक्ष अनिल अग्रवाल, फुसरो नप के पूर्व अध्यक्ष राकेश सिंह व पुर्व उपाध्यक्ष छेदी नोनिया, वार्ड पार्षद विलाशी देवी, रिया देवी व नीतू मिश्रा, पूर्व पार्षद राजू सिंह, बेरमो मारवाड़ी सम्मेलन के सचिव कृष्ण कुमार चांडक, समिति के सचिव नेमीचंद गोयल, मीडिया प्रभारी आशुतोष कुमार सिंह, वार्ड पार्षद रमेश स्वर्णकार व अशोक रवानी, डाॅ सुरेंद्र सिंह व डाॅ एस वी शर्मा सहित सुमित बंसल, विकास मित्तल, राम नरेश द्विवेदी, रामावतार कारिवाल, प्रमोद अग्रवाल, अमरेश कुमार जैन, दामोदर दास पेडीवाल, सतेंद्र शर्मा, संजीव त्रेहान, आलोक अग्रवाल, अनिल सर्राफ, राहुल कुमार गर्ग, विनोद गोयल आदि मुख्य रूप से उपस्थित थे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *