Advertisement

वसंत महोत्सव के उपलक्ष्य में गैरमजरुवा मैदान में खेल कूद प्रतियोगिता का आयोजन

रेलवे द्वारा खेल मैदान में सब स्टेशन बनाए जाने का ग्रामीणों ने किया विरोध

राजेश कुमार/बोकारो थर्मल (बोकारो)। बोकारो जिला के हद में गोमिया प्रखंड के गैरमजरुवा बस्ती में ग्राम समिति द्वारा 11 जनवरी को वसंत महोत्सव के उपलक्ष्य में खेल कूद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।

जानकारी के अनुसार यहां वसंत महोत्सव के अवसर पर खेल कूद प्रतियोगिता पिछले पैंतीस वर्षों से लगातार स्थानीय ग्रामीणों के सहयोग से आयोजित किया जाता है।

खेल प्रतियोगिता के दौरान ग्रामीणों ने रेलवे प्रबंधन के प्रति नाराजगी जाहिर करते हुए कहा गया कि गैरमजरुवा बस्ती में मैदान की कमी है, जिस कारण ग्रामीणों ने लगभग दस लाख रुपए खर्च कर रेलवे की इस खाली जमीन में मैदान का निर्माण करवाया है, परन्तु रेलवे अब इस खेल मैदान को अपने कब्जे में लेकर विद्युत सब स्टेशन बनाना चाह रही है। कहा गया कि यदि यहां सब स्टेशन बन जाता है तो अगले वर्ष से यहां के बच्चे खेलने के लिए कहां जायेंगे? रहिवासियों द्वारा गिरिडीह सांसद से भी खेल मैदान को बचाने की गुहार लगाई गई।

इस अवसर पर बच्चों में खेल के प्रति मनोबल बढ़ाने के लिए बड़ी संख्या में पुरुषों के साथ महिलाएं भी मैदान में उपस्थित रही। यहां दौड़, ऊंची कूद, खो-खो, लंबी कूद आदि प्रतियोगिता करवाई गई। जिसमें मुख्य रूप से ग्राम समिति अध्यक्ष भरत प्रसाद, कार्यकारी अध्यक्ष बद्री प्रसाद, सचिव त्रिभुवन दास, उप सचिव नरेश राम महतो, कोषाध्यक्ष महेश प्रजापति, उप कोषाध्यक्ष मो. छबिबाला, संगठन सचिव मनोज प्रजापति, कार्यालय सचिव रविन्द्र प्रजापति, कार्यालय सचिव लिपिक शिवरतन प्रसाद, खेल प्रमुख शिबू प्रजापति व विकास प्रजापति, महिला प्रमुख सुशीला देवी, सुमिता देवी, सुषमा देवी, पुरनी देवी, मंजू कुमारी, परमेश्वर प्रजापति, रवि प्रजापति, शाहिल प्रजापति सहित सैकड़ों रहिवासी खेल प्रेमी उपस्थित थे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *