Advertisement

उपायुक्त के पहल पर प्रवासी श्रमिक का शव पहुंचा बोकारो

प्रहरी संवाददाता/बोकारो। कर्नाटक राज्य के बेंगलुरु शहर (Bengaluru City) में एक कारखाना में कार्य के दौरान पिछले दिनों प्रवासी श्रमिक की मौत हो गई थी। मृतक का नाम आजाद था। वह बोकारो जिला (Bokaro district) के हद में बालीडीह थाना क्षेत्र के मखदुमपुर घोष नगर का रहने वाला था ।

मृतक के दोस्त ने जिला प्रशासन से सोशल मीडिया (Social Media) के माध्यम से सहायता की मांग की थी। जिस पर त्वरित कार्रवाई करते हुए जिला उपायुक्त कुलदीप चौधरी (District Deputy Commissioner Kuldeep Choudhary) ने मृतक के शव को राज्य प्रवासी कोषांग से संपर्क स्थापित कर शव बोकारो लाने के लिए जिला श्रम अधीक्षक हरेंद्र कुमार सिंह को निर्देश दिया।

प्राप्त निर्देश के बाद जिला श्रम अधीक्षक ने तुरंत कार्रवाई शुरू कर दी। उन्होंने राज्य प्रवासी श्रमिक कोषांग से संपर्क स्थापित कर मृतक के कार्यरत कंपनी से संपर्क साधा।

कंपनी प्रबंधक को जरूरी दिशा निर्देश देते हुए शव का पोस्टमार्टम कराया गया। वहीं, प्रशासनिक पहल पर हवाई जहाज से मृतक का शव 21 नवंबर की देर शाम रांची लाया गया।

शव को रांची से मृतक के घर लाने के लिए स्वास्थ्य विभाग द्वारा मोक्ष वाहन उपलब्ध कराया गया। जिला प्रशासन के प्रयास से मृतक आजाद का शव उनके घर पहुंच गया। जिससे मृतक के परिजनों को कुछ राहत मिली।

 

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *