अवध किशोर शर्मा/सारण (बिहार)। सारण जिला के हद में हरिहर क्षेत्र सोनपुर मेला के पर्यटन विभाग के सांस्कृतिक मंच पर सुरभि कला मंच सोनपुर के कलाकारों ने 22 नवंबर को कौन दिशा में लेके चला रे बटोहिया एवं उठाईले घुंघटा चांद देख ले के भाव नृत्य पर दर्शक -श्रोता झूम उठे।
भोजपुरी फिल्म नदिया के पार के मशहूर गीत कौन दिशा में लेके चला रे बटोहिया पर भावपूर्ण नृत्य की प्रस्तुति कर दर्शक श्रोताओं का भरपूर मनोरंजन किया। इसके अतिरिक्त उठाईले घुंघटा चांद देख ले पर भाव नृत्य की प्रस्तुति भी दर्शकों को खूब भायी। गीतों के क्रम में हरिहरनाथ बाबा की महिमा महान, दिल्ली वाली दुल्हन चलके देख गांउआ हमार।

सोनू बिहारी की अगली प्रस्तुति कही चोरी त बिहारी सीना जोड़ी त बिहारी जहां देख बिहरीये पर भाव नृत्य भी पसंद किया गया। कोरियोग्राफर अरविंद कुमार तथा नूतन कुमारी की युगल जोड़ी रही। गीत की प्रस्तुति सोनू बिहारी, मंच संचालन उद्घोषक बिट्ठल नाथ सूर्य ने किया। हारमोनियम पर संगत किया लोक गायक अभय सिंह दादा, नाल पर राजू कुमार, इफेक्ट पर भोला कुमार आदि कलाकारों ने योगदान दिया।
![]()













Leave a Reply