प्रहरी संवाददाता/पेटरवार (बोकारो)। बोकारो जिला के हद में पेटरवार के खत्री टोला प्राचीन दुर्गा पूजा एवं मेलाटांड़ दुर्गा मंदिर कमेटी की ओर से आयोजित चैती दुर्गा पूजा महोत्सव में 26 मार्च को मां दुर्गा के आठवें स्वरूप माता महागौरी की पूजा-अर्चना के लिए सुबह से ही मंदिरों में लंबी कतारें लगी रही।
जानकारी के अनुसार इस अवसर पर श्रद्धालुओं ने माँ से क्षेत्र में सुख-समृद्धि और शांति के लिए कामना की। वही महाष्टमी पूजा विधि विधान से जय माता दी के जयकारों और विशेष आरती के साथ सुबह से ही मंदिरों में आस्था का सैलाब देखा गया। वहीं भक्त अपनी मनोकामनाएं पूरी करने के लिए मंदिरों में दीपक जला रहे थे और सुख-समृद्धि की प्रार्थना कर रहे थे। इसके अलावा पुष्पांजलि, संधि पूजा समापन, देवी को भोग लगाया गया। शाम को संध्या आरती की गयी। श्रद्धालुओं ने महाष्टमी पर उपवास रखने के साथ ही कन्या पूजन कर नवरात्र का पारायण किया।
![]()













Leave a Reply