Advertisement

अधिकारी और कर्मचारी अधिक से अधिक हिंदी भाषा का प्रयोग करें-दिविक दिवेश

सीसीएल ढोरी क्षेत्र में एक दिवसीय राजभाषा कार्यशाला का आयोजन

एन. के. सिंह/बेरमो (बोकारो)। बोकारो जिला के हद में सीसीएल ढोरी के जीएम कॉलोनी स्थित लेडिज क्लब में 19 जून को एक दिवसीय राजभाषा कार्यशाला का आयोजन किया गया।

इस अवसर पर सर्वप्रथम कार्यशाला के मुख्य वक्ता वर्कशॉप सीसीएल मुख्यालय के नोडल अधिकारी राजभाषा विभाग से आये दिविक दिवेश को पुष्पगुच्छ देकर स्वागत किया गया। मुख्य वक्ता दिवेश ने कहा कि अधिक से अधिक कार्यालयी कार्यों को हिंदी में करना चाहिए और हिंदी का प्रचार-प्रसार करना चाहिए। उन्होंने राजभाषा एवं राजभाषा अधिनियम के विभिन्न निर्णयों का विस्तार से जानकारी दी। कहा कि सीसीएल के अधिकारी और कर्मचारी अधिक से अधिक हिंदी भाषा का प्रयोग करें, ताकि राजभाषा का विकास शत-प्रतिशत हो। कहा कि राजभाषा को बढ़ाने का यही एक सशक्त माध्यम है। अधिक से अधिक हिंदी का प्रयोग किया जाए और दूसरों को भी इसके लिए प्रेरित किया जाए।

इस अवसर पर कथारा क्षेत्र के विभागाध्यक्ष मानव संसाधन माधुरी मडके ने कहा कि हिंदी भाषा को पहचानना और उसका उपयोग करना हमारी जिम्मेदारी है। उन्होंने सहायक अधिकारियों और कर्मचारियों को अपने दैनिक कार्यों में हिंदी का अधिक उपयोग करने के लिए प्रेरित किया। प्रबंधक एचआर अभिषेक सिंहा व तौकीर आलम ने कहा कि हिंदी केवल हमारी भाषा नहीं है। यह हमारी संस्कृति, हमारी पहचान और हमारे राष्ट्र का गौरव है। कहा कि मातृभाषा का सम्मान करना हम सभी का कर्तव्य है। कहा कि हिंदी का अधिक से अधिक प्रयोग कर हम अपने काम में सरलता और सहजता ला सकते हैं।

अंत में उपस्थित सभी गणमान्य जनों ने हिंदी को अपने दैनिक जीवन में अधिक से अधिक उपयोग करने का संकल्प लिया। इस दौरान सीसीएल ढोरी, बीएंडके, कथारा व गिरीडीह क्षेत्र से सैकड़ो अधिकारी व कर्मी कार्यशाला में शामिल हुए। मौके पर अरूण कुमार, संतोष मंडल, रीना आदि मौजूद थे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *