एस. पी. सक्सेना/बोकारो। बोकारो जिला में बाल विवाह मुक्त अभियान की सफलता को लेकर 10 जनवरी को जिला के हद में बेरमो प्रखंड कार्यालय में शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन किया गया।
जानकारी के अनुसार बेरमो प्रखंड बाल विकास परियोजना पदाधिकारी-सह-प्रखंड विकास पदाधिकारी की अध्यक्षता में बाल विवाह मुक्त अभियान के अंतर्गत शपथ कार्यक्रम का आयोजन प्रखंड कार्यालय परिसर में आयोजित किया गया। इस दौरान बाल विवाह के दुष्परिणामों की जानकारी प्रखंड विकास पदाधिकारी मुकेश कुमार द्वारा दी गई। बीडीओ ने कहा कि उक्त कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य बाल विवाह जैसी कुरीतियों के प्रति समाज को जागरूक करना और इसे समाप्त करने के लिए सामूहिक रूप से प्रयास करना है।
बीडीओ मुकेश कुमार ने कहा कि समाज की सक्रिय भागीदारी से ही यह अभियान सफल बनाया जा सकता है। मौके पर महिला पर्यवेक्षिका मुक्ति कुमारी, कुमारी सुमित्रा एवं रेखा कुमारी, सीडीपीओ कार्यालय के कंप्यूटर ऑपरेटर गौरव कुमार सिन्हा, प्रखंड कर्मी प्रकाश कुमार, प्रदीप यादव, स्थानीय सेविका शर्मिला देवी, सुनीता देवी, बेबी देवी, गौरी देवी, समाजसेवी नवीन कुमार पांडेय, बीपीआरओ मिथलेश पांडेय तथा प्रखंड एवं अंचल के सभी कार्यालय कर्मी उपस्थित थे।
![]()













Leave a Reply