रंजन वर्मा/कसमार (बोकारो)। बोकारो जिला के हद में कसमार प्रखंड के दांतु में 3 मई से नौ दिवसीय श्रीश्री 108 लक्ष्मी नारायण महायज्ञ सह नव निर्मित राम मंदिर के प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम की भव्य शुरुआत की गई। यह धार्मिक आयोजन आगामी 7 मई को जल यात्रा के साथ प्रारंभ होकर 15 मई तक विधि-विधानपूर्वक संपन्न होगा।
कार्यक्रम के प्रथम दिन 3 मई को ध्वजारोहण एवं नगर भ्रमण का आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालु एवं ग्रामीण रहिवासी शामिल हुए। पूरे क्षेत्र में भक्तिमय माहौल देखने को मिला, जहां श्रद्धालु जयकारों के साथ नगर भ्रमण में शामिल हुए।
आयोजकों ने बताया कि महायज्ञ के दौरान प्रतिदिन पूजा-अर्चना, हवन, प्रवचन एवं भजन-कीर्तन का आयोजन किया जाएगा। साथ ही नव निर्मित राम मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा का मुख्य अनुष्ठान भी पूरे विधि-विधान के साथ संपन्न किया जाएगा। आयोजन को लेकर दांतु एवं आसपास के क्षेत्रों में उत्साह का माहौल है। श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ने की संभावना को देखते हुए व्यवस्था भी व्यापक रूप से की गई है।
![]()













Leave a Reply