Advertisement

कसमार में एनएचएआई व् एनजी प्रोजेक्ट्स ने सड़क किनारे लगाए 500 पौधे

 रंजन वर्मा/कसमार (बोकारो)।​ विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण और एनजी प्रोजेक्ट्स द्वारा 5 जून को राष्ट्रीय राजमार्ग के किनारे व्यापक पौधारोपण अभियान चलाया गया। इस अभियान में बोकारो जिला के हद में पूरे सड़क किनारे- किनारे 500 फलदार और छायादार पौधे लगाए गए। ​इस अभियान का मुख्य उद्देश्य राजमार्गों के आसपास हरित क्रांति को बढ़ावा देना और बढ़ते प्रदूषण पर नियंत्रण पाना है।

पौधरोपण कार्यक्रम की शुरुआत परियोजना निदेशक सुधीर कुमार, एनजी के निदेशक हरेंद्र सिंह राठौड़, उप प्रबंधक तकनीकी जितिन राज, अभिमन्यु सिंह राठौड़ सहित अन्य पदाधिकारियो द्वारा पौधा लगाकर की गई। इस अवसर पर एनएचएआई के परियोजना निदेशक सुधीर कुमार ​ने कहा कि विकास के साथ-साथ पर्यावरण का संतुलन बनाए रखना बेहद जरूरी है।

सड़कों के किनारे लगे ये पौधे आने वाले समय में न केवल राहगीरों को छाया देंगे, बल्कि कार्बन उत्सर्जन को कम करने में भी बड़ी भूमिका निभाएंगे। कहा कि ​इस अभियान के तहत नीम, पीपल, बरगद, जामुन और गुलमोहर जैसे विभिन्न प्रकार के पौधे लगाए गए हैं। मौके पर नितिन राज, विक्रांत कुमार, राजेंद्र नायर, राजीव कुमार, विमल प्रताप सिंह, अरुण सिंह, निरंजन सोय, संदीप पाल सहित कंपनी के दर्जनों कामगार मौजूद थे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *