Advertisement

कानपुर में अवैध पटाखा फैक्ट्री में ब्लास्ट

कानपुर। यूपी में कानपुर के महाराजपुर थाना क्षेत्र के अंतर्गत सरसौल बाजार में ब्लास्ट हुआ है। यहां एक पटाखा फैक्ट्री में ब्लास्ट होने से आसपास के कई मकान ध्वस्त हो गए। पुलिस मौके पर पहुंची है और राहत कार्य शुरू हो गया है। मलबे में कई लोगों के दबे होने की आशंका है।

जबकि एक लाश मलबे से निकाली जा चुकी है। ब्लास्ट में इस फैक्ट्री के आसपास के लगभग सात मकान पूरी तरह से ध्वस्त हो गए हैं। इसके मलबे में परिवार के परिवार दब गए हैं। अनुमान लगाया जा रहा है कि कई लोगों की मौत हो सकती है।

लोगों ने बताया कि सरसौल बाजार में जिस फैक्ट्री में ब्लास्ट हुआ वह अवैध रूप से चल रही थी। पुलिस और प्रशासन ने इस ओर ध्यान नहीं दिया और इतनी बड़ी घटना हो गई। मौके पर पुलिस और प्रशासन के अधिकारी पहुंचे हैं।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *