प्रहरी संवाददाता/तेनुघाट (बोकारो)। बोकारो जिला के हद में तेनुघाट स्थित व्यवहार न्यायालय के नए अपर लोक अभियोजक सर्वेश आनंद सिंह ने 30 मई को प्रभारी अपर लोक अभियोजक नवीन कुमार मिश्रा से पदभार ग्रहण किया।
बताते चले कि अपर लोक अभियोजक विजय कुमार साह का स्थानांतरण देवघर होने के बाद प्रभारी अपर लोक अभियोजक के रूप में नवीन कुमार मिश्रा ने पदभार ग्रहण किया था।मालूम हो कि अपर लोक अभियोजक सर्वेश आनंद सिंह व्यवहार न्यायालय बोकारो में कार्यरत थे। वहां से तेनुघाट स्थानांतरण होने के बाद उन्होंने पदभार ग्रहण किया।
पदभार ग्रहण करते समय सर्वेश आनंद सिंह का बुके और फूल माला से स्वागत किया गया। इस अवसर पर प्रभारी अपर लोक अभियोजक नवीन कुमार मिश्रा, सहायक लोक अभियोजक आशीष रंजन लोहरा, तेनुघाट ओपी प्रभारी भजनलाल महतो, अधिवक्ता वीरेंद्र प्रसाद, रमेंद्र कुमार सिन्हा, सुभाष कटरियार, अनिमेष मंडल, विभीषण मंडल, राजू सिंह, रानू सिंह, महेश कुमार सहित कई अन्य गण्यमान्य मौजूद थे।
![]()












Leave a Reply