रंजन वर्मा/कसमार (बोकारो)। हजारीबाग के पंजाबी चाप कार्नर में 5 मई की संध्या नेहा वर्मा का जन्मदिन उत्साह, उमंग और हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस खास अवसर को यादगार बनाने के लिए आकर्षक सजावट की गई थी, जिससे पूरा परिसर उत्सव के रंग में रंगा नजर आया।
जन्मदिन समारोह में नेहा के परिवारजन, रिश्तेदारों के साथ-साथ उनके मित्रगण भी बड़ी संख्या में शामिल हुए। कार्यक्रम की शुरुआत केक काटकर की गई, जहां सभी ने मिलकर तालियों और खुशियों के बीच नेहा को जन्मदिन की बधाइयां दी। केक कटिंग के बाद सभी ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर अपनी खुशियां साझा की।
इस दौरान विभिन्न स्वादिष्ट व्यंजनों का भी विशेष इंतजाम किया गया था, जिसका सभी मेहमानों ने भरपूर आनंद उठाया। समारोह में गीत-संगीत, हंसी-मजाक और हल्की-फुल्की मस्ती का दौर देर तक चलता रहा, जिससे माहौल और भी खुशनुमा बन गया। दोस्तों और परिजनों ने नेहा के साथ फोटो खिंचवाकर इस खास दिन को कैमरे में कैद किया।
इस अवसर पर उपस्थित सभी आम व् खास जनों ने नेहा के उज्ज्वल भविष्य, अच्छे स्वास्थ्य और जीवन में निरंतर सफलता की कामना की। पूरे कार्यक्रम में अपनापन, स्नेह और उत्साह की झलक देखने को मिली, जिसने इस जन्मदिन समारोह को एक यादगार और खास पल बना दिया। ज्ञात हो कि नेहा *जगत प्रहरी* के बोकारो जिला के हद में कसमार के प्रखंड स्तरीय संवाददाता के नातिनी है।
![]()













Leave a Reply