Advertisement

नगर निगम की कार्रवाई में चारकोल् जंक्शन रेस्टोरेंट पर ₹10 हजार का जुर्माना

एस. पी. सक्सेना/बोकारो। बोकारो जिला के हद में चास नगर निगम को प्राप्त शिकायत के बाद फूड ऑफिसर द्वारा अपर नगर आयुक्त के निर्देश पर वैभव होटल के समीप स्थित द चारकोल रेस्टोरेंट का 12 जून को निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान रेस्टोरेंट में साफ-सफाई की स्थिति अत्यंत खराब पाई गई।

बताया जाता है कि उक्त रेस्टोरेंट में टीम द्वारा जांच में कई गंभीर अनियमितताएं पायी गयी। जिसमें रसोईघर में पुराना सना हुआ आटा रखा मिला तथा चिकन भी तीन से चार दिन पुराना पाया गया। इसके अलावा बेसिन, चूल्हा और डस्टबिन की स्थिति बेहद गंदी थी। पूरे परिसर से दुर्गंध आ रही थी, जिससे खाद्य सुरक्षा मानकों के उल्लंघन की पुष्टि हुई।

निरीक्षण के दौरान फूड इंस्पेक्टर ने रेस्टोरेंट संचालकों को कड़ी चेतावनी देते हुए ₹10,000 का जुर्माना लगाया है। अधिकारियों ने स्पष्ट निर्देश दिया कि साफ-सफाई के मामले में किसी भी प्रकार का समझौता स्वीकार नहीं किया जाएगा, क्योंकि आम जन रेस्टोरेंट में परोसे जाने वाले भोजन का सेवन करते हैं और ऐसी लापरवाही से ग्राहकों के स्वास्थ्य पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ सकता है।

चास नगर निगम प्रशासन ने रेस्टोरेंट प्रबंधन को तत्काल स्वच्छता व्यवस्था में सुधार करने तथा भविष्य में खाद्य सुरक्षा एवं स्वच्छता मानकों का पूर्ण पालन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया है। स्थानीय रहिवासियों ने भी इस प्रकार की गंदगी पर नाराजगी व्यक्त करते हुए नगर निगम क्षेत्र के रेस्टोरेंटो पर नियमित निरीक्षण की मांग की है।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *