रंजन वर्मा/कसमार (बोकारो)। झारखंड की राजधानी रांची स्थित झारखंड प्रदेश भाजपा अध्यक्ष सह राज्यसभा सांसद आदित्य साहू के आवास पर पार्टी के वरिष्ठ नेता मुकुल ओझा ने शिष्टाचार मुलाकात की। इस दौरान ओझा ने प्रदेश में नई कमिटी के गठन पर साहू को बधाई एवं शुभकामनाएं दी तथा उनका गर्मजोशी से स्वागत किया।
प्रदेश अध्यक्ष से मुलाकात के दौरान उन्होंने संगठन की मजबूती, आगामी रणनीतियों और कार्यकर्ताओं की भूमिका पर भी विस्तार से चर्चा की। ओझा ने विश्वास जताया कि नई कमिटी के गठन से पार्टी संगठन को नई ऊर्जा मिलेगी और प्रदेश में भाजपा और अधिक सशक्त होकर उभरेगी। इस अवसर पर मुकुल ओझा ने कहा कि प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू के नेतृत्व में बनी नई कमिटी निश्चित रूप से संगठन को मजबूत करने का कार्य करेगी। इससे कार्यकर्ताओं में उत्साह बढ़ेगा और पार्टी की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने में गति मिलेगी। कहा कि आने वाले समय में भाजपा प्रदेश में और बेहतर प्रदर्शन करेगी।
![]()













Leave a Reply