अवध किशोर शर्मा/सारण (बिहार)। सारण जिला के हद में विश्व प्रसिद्ध हरिहरक्षेत्र सोनपुर स्थित ऐतिहासिक बाबा हरिहरनाथ मंदिर में 24 मई की सुबह 9 बजे नवादा से भाजपा सांसद विवेक ठाकुर ने विधिवत पूजा-अर्चना की। उन्होंने देश, प्रदेश और हरिहरक्षेत्र की सुख-समृद्धि, खुशहाली और विकास की कामना की। इस दौरान उनके साथ अन्य जनप्रतिनिधि एवं स्थानीय सामाजिक कार्यकर्ता विनोद सम्राट भी उपस्थित थे।

गौरतलब है कि सोनपुर के बाबा हरिहरनाथ मंदिर में प्रतिदिन हजारों श्रद्धालुओं का आगमन होता है। मंदिर की धार्मिक महिमा और श्रद्धालुओं की बढ़ती संख्या को देखते हुए बिहार सरकार ने काशी विश्वनाथ कॉरिडोर की तर्ज पर हरिहरनाथ कॉरिडोर के निर्माण को मंजूरी दी है। ₹680 करोड़ की लागत से बनने वाले इस कॉरिडोर के तहत मंदिर परिसर का भव्य कायाकल्प किया जाएगा, जिससे पर्यटन और स्थानीय विकास को नई गति मिलेगी।
![]()













Leave a Reply