प्रहरी संवाददाता/तेनुघाट (बोकारो)। बोकारो जिला के हद में तेनुघाट स्थित व्यवहार न्यायालय में 28 मार्च को सर्वोच्च न्यायालय, झारखंड उच्च न्यायालय और जिला जज बोकारो के निर्देशानुसार मासिक लोक अदालत का आयोजन किया गया।
जानकारी के अनुसार उक्त मासिक लोक अदालत में तीन बेंच का गठन किया गया था। जिसके प्रथम बेंच में कुटुंब न्यायालय प्रेम नाथ पांडेय एवं अधिवक्ता शैलेश कुमार सिन्हा, दूसरे बेंच पर प्रथम श्रेणी न्यायिक दंडाधिकारी राज कुमार पांडेय एवं अधिवक्ता सुजीत कुमार जयसवाल तथा तीसरे बेंच पर प्रथम श्रेणी न्यायिक दंडाधिकारी रश्मि अग्रवाल एवं विनोद कुमार गुप्ता मौजूद थे।
उक्त जानकारी बेरमो अनुमंडल विधिक सेवा प्राधिकार समिति के सचिव सह एसडीजेएम रश्मि अग्रवाल ने देते हुए बताया कि आयोजित लोक अदालत और राष्ट्रीय लोक अदालत में फरियादियों के भीड़ को देखकर यह पता चलता है की लोक अदालत से आमजन काफी खुश है और अपनी समस्याओं का समाधान करवा रहे हैं। कहा कि पूरे वर्ष में हजारों मामलों का निष्पादन लोक अदालत के द्वारा कराया गया। उन्होंने बताया कि 28 मार्च को आयोजित लोक अदालत में एक मामले का निष्पादन और 50,000 रुपए की समझौता राशि वसूल किए गए।
![]()













Leave a Reply