Advertisement

स्व.ओम सिंह के बताये मार्ग पर चलकर ही उनके प्रति सच्ची श्रद्धांजलि-विधायक

जनसंघ नेता ओम सिंह की पहली पुण्यतिथि पर भाजपाइयों दी श्रद्धांजलि

अवध किशोर शर्मा/सारण (बिहार)। सारण जिला के हद में सिद्धनाथ चौक सोनपुर स्थित ओम सदन परिसर में 6 जनवरी को जनसंघ पार्टी के कर्मठ कार्यकर्त्ता दिवंगत ओम सिंह की पहली पुण्यतिथि सादगीपूर्ण मनाई गई।

इस अवसर पर स्थानीय भाजपा विधायक विनय कुमार सिंह सहित सभी उपस्थित भाजपा नेताओं ने दिवंगत के तैल चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें सादर श्रद्धांजलि अर्पित की। श्रद्धांजलि सभा की अध्यक्षता भाजपा नगर अध्यक्ष मुकेश कुमार सिंह बब्लु ने की। ज्ञात हो कि, स्व.ओम सिंह का निधन पिछले वर्ष 6 जनवरी को हो गया था।

इस अवसर पर आयोजित श्रद्धांजलि सभा को संबोधित करते हुए सोनपुर विधायक विनय कुमार सिंह ने कहा कि ओम बाबु के निधन से पार्टी को बहुत क्षति हुई है, जिसकी भरपाई निकट भविष्य में नहीं हो सकती है। उन्होंने कहा कि दिवंगत ओम बाबू उनके अभिभावक थे। उनसे बहुत कुछ सिखने का उन्हें अवसर मिला है। उनके बताये मार्ग पर चलकर ही उनकी सच्ची श्रद्धांजलि होंगी। धन्यवाद ज्ञापन दिवंगत के पुत्र मुकेश कुमार सिंह ने किया।

मौके पर मुख्य रुप से वरीय भाजपा नेता नरेश सिंह, निवर्तमान मंडल अध्यक्ष शशिभूषण कुमार सिंह, नमामि गंगे सारण जिला संयोजक सुनील दुबे, पूर्व अध्यक्ष धनंजय सिंह, उपाध्यक्ष संजीव कुमार सिंह, प्रमोद कुमार सिंह, सुनील कुमार सिंह (गब्बर), राजेश सिंह (मैक्सवेल), अशोक सिंह, राजकिशोर सिंह, ठाकुर संग्राम सिंह, कमलेश कुमार सिंह, प्रेमनारायण सिंह, मुन्ना सिंह, चिंटू कुमार सिंह, रोहित सिंह चौहान, राजकुमार सिंह, अरुण सिंह सहित बड़ी संख्या में पार्टी के कार्यकर्त्ता एवं ग्रामीण रहिवासी उपस्थित थे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *