प्रहरी संवाददाता/कसमार (बोकारो)। बोकारो जिला के हद में कसमार प्रखंड में 26 मार्च को राज्य के मंत्री, पेयजल एवं स्वच्छता तथा उत्पाद एवं मद्य निषेध विभाग योगेंद्र प्रसाद के ज्येष्ठ पुत्र सह झामुमो बोकारो जिला युवा मोर्चा उपाध्यक्ष बिनय कपूर पहुंचे। यहां उन्होंने क्षेत्र के सामाजिक कार्यकर्ता ईश्वर रजक के पिता एवं उप प्रमुख कसमार संजू देवी के स्वर्गीय ससुर के निधन पर शोक संवेदना व्यक्त की।
इस दौरान मंत्री पुत्र ने दिवंगत आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की तथा शोक संतप्त परिजनों से मिलकर उन्हें ढांढस बंधाया। मौके पर मंत्री पुत्र बिनय कपूर ने कहा कि ईश्वर रजक के पिताजी का निधन अत्यंत दुःखद है। वे एक सरल एवं मिलनसार व्यक्ति थे। उनके जाने से समाज को अपूरणीय क्षति हुई है। कहा कि इस कठिन समय में हम सभी शोकाकुल परिवार के साथ खड़े हैं और ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शांति तथा परिजनों को इस दु:ख को सहने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना करते हैं। मौके पर झारखंड मुक्ति मोर्चा कसमार प्रखंड अध्यक्ष दिलीप हेंब्रम एवं सुभाष चंद्र ठाकुर सहित अन्य दर्जनों रहिवासी उपस्थित थे।
![]()













Leave a Reply