रंजन वर्मा/कसमार (बोकारो)। बोकारो जिला के हद में पेटरवार स्थित वन विभाग सभागार में 24 मई को आयोजित जनता दरबार में झारखंड सरकार के मंत्री योगेंद्र प्रसाद ने क्षेत्र के आमजन से मुलाकात कर उनकी समस्याओं एवं आवश्यकताओं को गंभीरतापूर्वक सुना।
जनता दरबार कार्यक्रम में बड़ी संख्या में पहुंचे क्षेत्र के रहिवासियों ने सड़क, बिजली, पानी, पेंशन, राशन, आवास तथा अन्य जनहित से जुड़े मामलों को मंत्री के समक्ष रखा।
जनता दरबार के दौरान मंत्री योगेंद्र प्रसाद ने संबंधित विभागीय अधिकारियों को सभी मामलों का त्वरित, पारदर्शी एवं गुणवत्तापूर्ण समाधान सुनिश्चित करने का निर्देश दिया।

उन्होंने कहा कि सरकार की प्राथमिकता है कि जनता को अपनी समस्याओं के समाधान के लिए भटकना न पड़े और हर जरूरतमंद तक योजनाओं का लाभ समय पर पहुंचे।
मंत्री ने अधिकारियों से समयबद्ध कार्रवाई करते हुए लंबित मामलों का शीघ्र निष्पादन करने को कहा। उन्होंने स्पष्ट कहा कि आम जनता की समस्याओं के समाधान में किसी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। इस अवसर पर स्थानीय जन प्रतिनिधि, विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं बड़ी संख्या में ग्रामीण रहिवासी उपस्थित रहे। कार्यक्रम के माध्यम से आमजनों ने अपनी बात सीधे मंत्री तक पहुंचाई, जिससे क्षेत्रवासियों में संतोष व् विश्वास का माहौल देखने को मिला।
![]()













Leave a Reply