झामुमो में हुआ जनसमर्थन का विस्तार-योगेंद्र प्रसाद
रंजन वर्मा/कसमार (बोकारो)। बोकारो जिला के हद में कसमार प्रखंड के मुरहुलसुदी पंचायत के ग्राम भुरसाटांड़ में 10 जनवरी को आदिवासी एकता मंच द्वारा आयोजित वनभोज कार्यक्रम में झारखंड सरकार के मंत्री योगेंद्र प्रसाद शामिल हुए।
कार्यक्रम के दौरान पारंपरिक आदिवासी संस्कृति, सामाजिक एकता और आपसी सौहार्द का सुंदर दृश्य देखने को मिला। इस अवसर पर राज्य सरकार की जनकल्याणकारी नीतियों, गरीब-वंचितों के हित में चल रही योजनाओं एवं क्षेत्र में विकास कार्यों से प्रभावित कई रहिवासियों ने झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) की सदस्यता ग्रहण की। इस अवसर पर मंत्री योगेंद्र प्रसाद ने सभी नए सदस्यों को पार्टी का अंगवस्त्र पहनाकर झामुमो परिवार में स्वागत किया। मंत्री ने कहा कि
आदिवासी समाज की एकता और संस्कृति ही झारखंड की असली पहचान है।
उन्होंने कहा कि हमारी सरकार आदिवासी-मूलवासी समाज के अधिकार, सम्मान और विकास के लिए पूरी प्रतिबद्धता के साथ कार्य कर रही है। आज जिस विश्वास के साथ आमजन झारखंड मुक्ति मोर्चा से जुड़ रहे हैं, वह राज्य के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के नेतृत्व में चल रही जनकल्याणकारी नीतियों की सफलता का प्रमाण है। कहा कि हम सब मिलकर एक समृद्ध, सशक्त और न्यायपूर्ण झारखंड के निर्माण के लिए निरंतर संघर्ष करते रहेंगे।

कार्यक्रम के अंत में मंत्री ने आदिवासी एकता मंच के पदाधिकारियों एवं ग्रामीणों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि सरकार समाज के अंतिम व्यक्ति तक विकास की रोशनी पहुंचाने के संकल्प पर अडिग है। मौके पर सुभाष ठाकुर, दिलीप हेंब्रम, कुलदीप कुमार आदि सैकड़ो कार्यकर्ता व् ग्रामीण रहिवासी मौजूद थे।
![]()













Leave a Reply