अशोक कुमार/बगोदर (गिरिडीह)। पश्चिमी अफ्रीकी देश नाइजीरिया के नाइजर में बीते वर्ष 25 के 25 अप्रैल को गिरिडीह जिला के हद में बगोदर के पांच प्रवासी मजदूरों का अपहरण कर लिया गया था। लगभग नौ माह बाद अपहृत प्रवासी मजदूरों की रिहाई की खबर ने उनके घरों में बहार ला दी है।
ज्ञात हो कि नाइजर में अपहृत सभी मजदूर झारखंड के गिरिडीह जिला के हद में बगोदर थाना क्षेत्र के रहने वाले थे। वही 8 महीने बाद परिजनों के लिए यह राहत भरी खबर है। जहां सभी पांचो मजदूर नाइजर से अपने देश वापस लौट चुके हैं और एक-दो दिनों में उनके अपने घर आने की संभावना जताई जा रही है। मजदूर सुपरिंटेंडेंट प्रवीण कुमार ने इसे लेकर आधिकारिक पुष्टि करते हुए कहा है कि एक-दो दिनों में सभी पांच प्रवासी मजदूर घर आ जाएंगे।

सभी की वतन वापसी हो चुकी है। जिन मजदूरों का अपहरण किया गया था उनमें से बगोदर प्रखंड के हद में दोन्दलो पंचायत के संजय महतो, चंद्रिका महतो, राजू महतो, फलजीत महतो और मुंडरो रहिवासी उत्तम महतो शामिल है। उपरोक्त सभी मजदूर वर्ष 2024 के जनवरी महीने में नाइजीरिया गए थे और नाइजर में केपीटीयल नामक ट्रांसमिशन कंपनी में काम करते थे। काम के दौरान सशस्त्र अपराधियों द्वारा उपरोक्त पांचो मजदूरों को अपहरण कर अपने साथ ले जाया गया था। इसके बाद से परिजन काफी परेशान थे। परिजनों ने झारखंड व् केंद्र सरकार से मदद की गुहार लगा चुके थे।
आठ महीने बाद प्रवासी मजदूरों के घरों में पहली बार खुशी देखी जा रही है। इस अवसर पर 9 जनवरी को मुनरो पंचायत के प्रवासी मजदूर उत्तम महतो की पत्नी ने कहा कि कंपनी द्वारा फोन आया था कि आपके पति अब कुछ ही दिनों में घर पहुंच जाएंगे। इस दौरान आपबीती सुनाते हुए कहा कि बस अब कुछ नहीं चाहिए। मेरे पति सिर्फ वापस घर आ जाए।
![]()













Leave a Reply