रंजन वर्मा/कसमार (बोकारो)। बोकारो जिला के हद में कसमार प्रखंड के मधुकरपुर में 21 मार्च को आयोजित ईद मिलन समारोह में सामाजिक कार्यकर्ता संजय कुमार महतो शामिल हुए।
इस अवसर पर महतो ने सभी रहिवासियों को ईद की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।
कार्यक्रम में क्षेत्र के गणमान्य नागरिकों, युवाओं और स्थानीय रहिवासियों की उपस्थिति रही। सभी ने एक-दूसरे को गले मिलकर भाईचारे और सौहार्द का संदेश दिया। मौके पर संजय कुमार महतो ने कहा कि ईद का त्योहार आपसी प्रेम, भाईचारे और एकता का प्रतीक है। हमें सभी धर्मों और समुदायों का सम्मान करते हुए समाज में शांति और सद्भाव बनाए रखना चाहिए।
उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजन समाज को जोड़ने का काम करते हैं और आपसी विश्वास को मजबूत करते हैं।nसमारोह में पारंपरिक पकवानों का भी आयोजन किया गया, जहां उपस्थित जनों ने मिल-जुलकर खुशियां साझा कीं। कार्यक्रम का माहौल पूरी तरह सौहार्दपूर्ण और उत्साह से भरा रहा।
![]()













Leave a Reply