प्रहरी संवाददाता/तेनुघाट (बोकारो)। बोकारो जिला के हद में बेरमो अनुमंडल क्षेत्र अंतर्गत सकल जैन समाज द्वारा 25 मई को क्षेत्र में पदयात्रा की तथा मौन जुलूस निकाला।
जानकारी के अनुसार गोमिया, साड़म, पेटरवार एवं जैनामोड़ से जैन समाज के सैकड़ो महिला एवं पुरुष पद यात्रा एवं मौन जुलूस निकाल कर विरोध प्रदर्शन किया और बेरमो के अनुमंडल पदाधिकारी मुकेश मछुवा को ज्ञापन सौंपा।
इस अवसर पर साड़म (गोमिया) रहिवासी संजय जैन एवं पेटरवार की पूर्व जिला परिषद सदस्या मंजू जैन ने बताया कि आज संपूर्ण भारत में मौन जुलूस निकाल कर सकल जैन समाज द्वारा विरोध प्रदर्शन किया जा रहा है। बताया कि मध्यप्रदेश के रीवा में वाहन से कुचली गईं दो जैन आर्यिका की घटना के विरोध में जैन समाज ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पत्र लिखा है। जिसमें संत सुरक्षा प्रोटोकॉल लागू करने की मांग गई है।

मध्य प्रदेश के रीवा में विहाररत दो जैन आर्यिकाओं की सड़क हादसे में मौत के बाद जैन समाज ने प्रधानमंत्री को ज्ञापन भेजा है। अनुमंडल पदाधिकारी बेरमो के माध्यम से भेजे गए ज्ञापन में देशभर में जैन साधु-संतों की सुरक्षा के लिए संत सुरक्षा प्रोटोकॉल लागू करने और राष्ट्रीय संत सुरक्षा नीति बनाने की मांग की है। मौके पर सैकड़ों जैन समाज के महिला पुरुष उपस्थित थे।
![]()













Leave a Reply