Advertisement

संघ चुनाव पद के लिए सदस्यों ने खरीदा नामांकन पत्र

अधिवक्ता संघ के सदस्य 25 नवंबर से अपना नामांकन पत्र दाखिल करेंगे

प्रहरी संवाददाता/तेनुघाट (बोकारो)। बोकारो जिला (Bokaro district) के हद में तेनुघाट अधिवक्ता संघ के होने वाले द्विवार्षिक चुनाव के लिए संघ के सदस्यों ने 24 नवंबर को भी विभिन्न पदों के लिए नामांकन पत्र खरीदा। 25 नवंबर से नामांकन पत्र दाखिल किया जाएगा।

जानकारी के अनुसार नामांकन पत्र लेने वालों में अध्यक्ष पद के लिए बद्री नारायण पोद्दार, कामेश्वर मिश्रा, बिरेंद्र कुमार सिन्हा, राम बल्लभ महतो, मदन गोपाल वर्मा और प्रबोध कुमार महथा, उपाध्यक्ष पद के लिए महादेव राम, नोगेन चंद्र मंडल और अजीत कुमार लाल,आदि।

महासचिव पद के लिए (For the post of general secretary) सुशील कुमार सिंह, वकील महतो, मोहितोश चक्रवर्ती और वकील प्रसाद महतो, संयुक्त सचिव प्रशासन पद के लिए महेश ठाकुर, चंद्रशेखर प्रसाद, रमेंद्र कुमार सिन्हा, शंकर ठाकुर और राजीव कुमार तिवारी, संयुक्त सचिव पुस्तकालय पद के लिए निरंजन महतो, राकेश कुमार, तेजू करमाली और रीतेश कुमार जयसवाल, आदि।

कोषाध्यक्ष पद के लिए महादेव महतो, हेमंत कुमार गुरु, जगदीश मिस्त्री, आनंद कुमार श्रीवास्तव और चंद्रशेखर प्रसाद सिंह, उप कोषाध्यक्ष पद के लिए सुभाष कटरियार और सुजीत कुमार जयसवाल तथा कार्यकारिणी सदस्य पद के लिए धर्मवीर कुमार जयसवाल, विकास कुमार, रविंद्र नाथ बोस, निरंजन महतो, अनिल कुमार प्रजापति, मृत्युंजय कुमार झा, मुनमुन कुमारी, उमेश प्रसाद, गणेश तिवारी, शिव कुमार रविदास और अव्यय ने नामांकन पत्र खरीदा।

इसके साथ ही 25 और 26 नवंबर को नामांकन पत्र दाखिल किया जाएगा। उक्त जानकारी निर्वाची पदाधिकारी नंदकिशोर प्रसाद, सहायक निर्वाची पदाधिकारी अनिल कुमार लाल एवं विनोद कुमार ने दिया। उनके साथ चुनाव सहायक मनोज कुमार एवं मजहर जानी मौजूद थे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *