प्रहरी संवाददाता/पेटरवार (बोकारो)। चैत रामनवमी के पावन अवसर पर बोकारो जिला के हद में पेटरवार प्रखंड के विभिन्न पंचायतों में 27 मार्च को रामनवमी का त्यौहार भाईचारे के साथ मनाया गया।
इस अवसर पर खास पेटरवार, बुंडू, कोह, अर्जुआ, सदमा, उत्तासारा, चांपी, खेतको, अंगवाली, पिछरी, चलकरी, चांदो सहित समीपस्थ गांव झुंझको आदि इलाके में पारंपरिक तरीके व अति उत्साह के साथ रामनवमी का त्यौहार मनाई गई।
रामनवमी के अवसर पर प्रखंड के हद में अंगवाली मंडपवारी चौक स्थित श्रीहनुमान मंदिर में पुजारी राजेश चटर्जी तथा रामपद चटर्जी द्वारा मंदिर में श्रद्धालुओं की पूजा क्रमवार कराया गया। दर्जनों श्रद्धालु यहां संकल्प कर अपने घरों के आंगन में ध्वजा स्थापित किया।
अपराह्न सार्वजनिक झंडा एवं बांधधार, नहर किनारे ढागी महुआ मंदिर के झंडा को सामूहिक रूप से निर्धारित रूट मुस्लिम टोला ले जाया गया। जहां अंजुमन कमिटी की ओर से जुलूस में शामिल पूजा समिति के पदाधिकारी, ग्रामीण प्रतिनिधियों, संभ्रांत जनों को भगवा गमछा व पेयजल बोतल देकर तथा पुष्प वर्षाकर स्वागत किया गया।

रामनवमी पूजा समिति अध्यक्ष देवब्रत जायसवाल, मुखिया धर्मेंद्र कपरदार, गौरीनाथ कपरदार, संतन मिश्रा, मोती रजवार, राजकुमार जायसवाल, अंगेज मिश्रा, उप मुखिया रियाज अहमद, सदर जमीरुद्दीन अंसारी, आलेनबी अंसारी, एनायत हुसैन, खुर्शीद आलम, मानस अध्यक्ष पवन नायक, सचिन मिश्रा, गौतम पाल, संतोष नायक, संजय मिश्रा, बिट्टू मिश्रा, अनिल मिश्रा, राधेकृष्ण रजवार, भोला डे, साकेत रजवार, नरेश कमार, बरुण मिश्रा सहित सैकड़ों की संख्या में श्रद्धालू डीजे की धुन पर युवक व बच्चे नाच थिरक रहे थे।
रामनवमी को लेकर यहां पेटरवार प्रशासन की ओर से दंडाधिकारी बतौर प्रखंड के कनीय अभियंता (जेई) राजकिशोर हांसदा, थाना के एएसआई प्रेम कुमार महतो, मुस्लिम टोला होते जुलूस को काली मंदिर चौक, रामधाम चौक, पीपराटोला, पांडे चौक, मैथानटुंगरी, राजाटांड़, नहरचौक, सड़क टोला, नायक टोला, जोरियाधार, मिश्रा टोला होते पुनः हनुमान मंदिर तक आकर समाप्त हुआ।
ज्ञात हो कि इस अवसर पर बजरंग ध्वज की पूजा हर घर की महिलाएं अपने दरवाजे में की। बता दें कि अंगवाली के काली माता मंदिर चौक, पिपराटोला हनुमान मंदिर के निकट कई श्रद्धालुओं द्वारा जुलूस में शामिल श्रद्धालुओं के लिए लस्सी, चना-गुड़, पेयजल की बोतल आदि वितरित किए गये।
![]()













Leave a Reply