गंगोत्री प्रसाद सिंह/हाजीपुर (वैशाली)। बिहार की राजधानी पटना के गांधी मैदान में 20 नवंबर को आयोजित शपथ ग्रहण समारोह में वैशाली जिला के हद में महुआ से विधायक बने संजय कुमार सिंह को कैबिनेट मंत्री बनाया गया है।
ज्ञात हो कि संपन्न बिहार विधानसभा चुनाव में महुआ विधानसभा क्षेत्र से लोजपा (रामविलास) के प्रत्याशी संजय कुमार सिंह ने राजद के वर्तमान विधायक मुकेश रोशन और जनशक्ति जनता दल के संस्थापक तेज प्रताप यादव को पराजित कर विधायक चुने गए। वर्ष 2020 के विधानसभा चुनाव में संजय कुमार सिंह को हार का सामना करना पड़ा था और वे तीसरे स्थान पर रहे थे।

लेकिन इस बार उन्होंने शानदार प्रदर्शन करते हुए राजद उम्मीदवार डॉ मुकेश रौशन को 44,997 मतों के बड़े अंतर से पराजित किया। विधायक सिंह लोजपा (रामविलास) के सुप्रीमो केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान के काफी नजदीकी बताए जाते हैं। वे पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष और महुआ के स्थानीय रहिवासी भी हैं। इस बार के चुनाव में इनका मुकाबला राजद के विधायक मुकेश रोशन और तेज प्रताप यादव के बीच था।
लेकिन जनता ने भारी मतों से संजय कुमार सिंह को विधानसभा में भेजा और ये लोजपा के कोटा से नीतीश कुमार के नेतृत्व में आज शपथ ग्रहण लेने वाली सरकार में मंत्री के रूप में शपथ लिया हैं। संजय कुमार सिंह के मंत्री बनने से जिले के लोजपा कार्यकर्ताओं में हर्ष देखी गई और महुआ क्षेत्र के विकास के साथ ही पूरे वैशाली जिले के विकास में इनका अहम योगदान होगा ऐसा आम जनों का मानना है।
![]()













Leave a Reply