महिला सशक्तिकरण केवल नारा नहीं समाज की प्रगति की बुनियाद है-अनुपमा
महिलाएं आज समाज के हर क्षेत्र में अग्रणी भूमिका निभा रही हैं-गिरिजा देवी
एन. के. सिंह/फुसरो (बोकारो)। बोकारो जिला के हद में फुसरो नगर परिषद क्षेत्र के करगली स्थित महिला मंडल में माहेर संस्था द्वारा 23 मार्च को महिला दिवस पर सांस्कृतिक कार्यक्रम और सम्मान समारोह आयोजित किए गए। कार्यक्रम का उद्घाटन धनबाद लोकसभा प्रत्याशी सह बेरमो विधायक की धर्मपत्नी अनुपमा सिंह, बेरमो प्रखंड प्रमुख गिरिजा देवी, फुसरो नप अध्यक्ष निर्मला देवी, नगर परिषद उपाध्यक्ष प्रत्याशी सह वार्ड पार्षद रश्मि सिंह, मेरा बचपन प्ले स्कूल कारगली की प्राचार्या रीतू राठौर, चंद्रपुरा की पूर्व प्रमुख अनिता गुप्ता और संस्था के ललिता कीड़ो ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।
कार्यक्रम में समाजसेवा के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाली महिलाओं को अंग वस्त्र देकर सम्मानित किया गया। मौके पर मुख्य अतिथि सह कांग्रेस नेत्री अनुपमा सिंह ने महिलाओं को हर क्षेत्र में समान अवसर प्रदान करने के महत्व पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि आज के परिवेश में महिलाएं सभी क्षेत्रों में परुषों के साथ मिलकर काम कर रही है। कहा कि महिला सशक्तिकरण केवल एक नारा नहीं, बल्कि समाज के प्रगति की बुनियाद है।
प्रखंड प्रमुख गिरिजा देवी ने कहा कि समाज में महिलाओं की भूमिका बेहद महत्वपूर्ण है। कहा कि महिलाएं आज के समय में समाज के हर क्षेत्र में अग्रणी भूमिका निभा रही हैं। नप अध्यक्ष निर्मला देवी ने कहा कि महिलाएं आज के समय में समाज के हर क्षेत्र में अहम भूमिका निभा रही है। वार्ड पार्षद रश्मी सिंह ने कहा कि देश के विकास मे महिलाओ का अहम योगदान है। कहा कि आज महिलाएं हर क्षेत्र में अपनी प्रतिभा का लोहा मनवा रही हैं।
महिलाओं को शिक्षा, स्वास्थ्य, रोजगार और सुरक्षा के क्षेत्र में अधिक से अधिक अवसर उपलब्ध कराए जाएं, ताकि वे आत्मनिर्भर बन सके। वे न केवल परिवार, बल्कि देश के विकास की धुरी बन चुकी हैं। कार्यक्रम को पूर्व प्रमुख अनिता गुप्ता, प्राचार्या रीतू राठौर, समाजसेवी चिंकू सिंह आदि ने संबोधित किया। संस्था के ललिता कीड़ो ने स्वागत भाषण दिया। कार्यक्रम ने सैकड़ो की संख्या मे महिला-पुरुष शामिल थे।
![]()













Leave a Reply