निकाय चुनाव की तिथि जल्द घोषित करे झारखंड सरकार-रविंद्र कुमार पांडेय
एन. के. सिंह/फुसरो (बोकारो)। राज्य सरकार की ओर से निकाय चुनाव कराने में हो रहे विलंब के खिलाफ भाजपा कार्यकर्ताओं ने मोर्चा खोल दिया है।
निकाय चुनाव की तिथि तुरंत घोषित करने, दलीय आधार पर चुनाव कराने और मतदान में इवीएम का प्रयोग करने की मांग को लेकर 7 जनवरी को बोकारो जिला के हद में फुसरो नगर परिषद कार्यालय के समक्ष सैकड़ो भाजपा कार्यकर्ताओं ने महाधरना दिया। अध्यक्षता फुसरो नगर अध्यक्ष रमेश स्वर्णकार और संचालन नगर महामंत्री टुनटुन तिवारी ने किया।
महाधरना में शामिल मुख्य वक्ता के रूप में गिरिडीह के पुर्व सांसद रविंद्र कुमार पांडेय ने कहा कि झारखंड में गठबंधन की सरकार हर मोर्चे पर पूरी तरह से विफल हो चुकी है। पूरे राज्य में सिर्फ भ्रष्टाचार हो रहा है। सभी अधिकारी को भ्रष्टाचार करने की खुली छूट है, जिससे कि राज्य सरकार को उनका हिस्सा मिल सके। क्योंकि, राज्य में अघिकांश नगर निकाय क्षेत्रों में भारतीय जनता पार्टी का कब्जा है। इसी कारण राज्य सरकार नगर निकायों का चुनाव नहीं कराना चाहती है।
पुर्व सांसद पांडेय ने कहा कि नगर निगम, नगर पंचायत और नगर परिषद में जनप्रतिनिधि नहीं रहने से अधिकारी बेलगाम होकर लूट खसोट को बढ़ावा दे रहे हैं, जिसका सीधा संबंध वर्तमान झारखंड की हेमंत सोरेन सरकार से है। कहा कि भाजपा पांच से सात जनवरी तक जहां-जहां नगर परिषद, नगर निगम और नगर पंचायत का क्षेत्र है, वहां एक दिवसीय महाधरना कर रही है। कहा, पार्टी की तीन मांग प्रमुख हैं, जिसमें चुनाव अविलंब कराया जाय, चुनाव इवीएम से और दलीय आधार पर कराया जाय।
बेरमो के पूर्व विधायक योगेश्वर महतो बाटुल ने कहा कि वर्तमान हेमंत सरकार राज्य में निकाय चुनाव कराने के मूड में नहीं है। यही कारण है कि बार-बार चुनाव को टाला जा रहा है। नगर पंचायत के सारे अधिकारी बेलगाम हो चुके हैं। उनकी पार्टी चाहती है कि तारीख का एलान अविलंब हो।
वरीय नेता मधुसूदन प्रसाद सिंह व विनय सिंह, पूर्व जिलाध्यक्ष जगरनाथ राम व भरत यादव, जिला उपाध्यक्ष अर्चना सिंह ने कहा कि हेमंत सोरेन सरकार अपनी हार के डर से नगर निकायों के चुनाव दलीय आधार पर नहीं करना चाहती। इसके विरोध में भारतीय जनता पार्टी महाधरना कर रही है। कहा कि दलीय आधार पर चुनाव होने पर जनता को सही विकास और सही विचारधारा को चुनने का अवसर मिलता है, जबकि निर्दलीय चुनाव होने पर पैसे का खेल चलता है। सही, ईमानदार और योग्य उम्मीदवारों को चुनाव में भाग लेना मुश्किल हो जाता है। इसीलिए भाजपा अपनी मांगों को लेकर काफी गंभीर है।

बेरमो प्रखंड अध्यक्ष सीपी सिंह, अर्जुन सिंह, विनोद महतो, ईश्वर चंद्र प्रजापति, बिक्रम गोस्वामी, भरत वर्मा, राधा देवी, पुतुल देवी, सरोजनी दूबे और बंसती देवी ने कहा कि नगर पंचायत में प्रतिनिधि नहीं होने के कारण क्षेत्र में सारा कार्य प्रभावित हो चुका है। इससे नगर वासियों को मुश्किलों का सामना करना पर रहा है।
महाधरना को अशोक मिश्रा, शंकर रजक, भाई प्रमोद सिंह, नवीन पांडेय, दिनेश यादव, अनिता गुप्ता, धनेश्वर महतो आदि ने संबोधित किया। अंत मे नप कार्यालय मे ज्ञापन सौपा गया। इस अवसर पर श्रीकांत यादव, अनिल गुप्ता, संत सिंह, बैजनाथ सिंह, महेंद्र सिंह, सुमित सिंह, महेंद्र चौधरी, संतोष महतो, गीता देवी, नवल किशोर सिंह, गुरुवारी देवी, सीताराम, चंदन राम, रामू तांती, सूरज सिंह, नितेश सिंह, अशोक रवि, भैरव महतो, लालमोहन महतो, रामचन्द्र महतो, बबलू सिंह, विष्णु विश्वकर्मा, बीरेंद्र ठाकुर, मनोज चंद्रवंशी, विवेश सिंह, मदन लाल खुराना, प्रणेश गिरि, साधु चौहान, दीनबंघु ठाकुर, मदन श्रीवास्तव के अलावे सैकड़ो महिला-पुरुष उपस्थित थे।
![]()













Leave a Reply