रंजन वर्मा/कसमार (बोकारो)। भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा बोकारो द्वारा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आह्वान पर कम तेल की थाली, स्वस्थ भारत की खुशहाली अभियान के तहत 14 जून को बोकारो में जागरूकता कार्यक्रम एवं भोजन प्रदर्शनी का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम में उपस्थित महिला मोर्चा की महिलाओं ने कम तेल और कम ईंधन के उपयोग से तैयार पौष्टिक, स्वादिष्ट एवं स्वास्थ्यवर्धक व्यंजनों का प्रदर्शन कर समाज में स्वस्थ जीवनशैली अपनाने का संदेश दिया।
जानकारी देते हुए महिला मोर्चा प्रदेश मंत्री एवं कार्यक्रम प्रभारी रमा सिन्हा ने कहा कि महिलाएं कम खाद्य तेल और ईंधन के प्रयोग से पौष्टिक भोजन बनाकर परिवार को स्वस्थ रख सकती हैं। कहा कि यह अभियान केवल भोजन तक सीमित नहीं, बल्कि स्वास्थ्य संरक्षण एवं पर्यावरण बचाने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल है। मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व प्रदेश अध्यक्ष आरती राणा उपस्थित रहीं।
कार्यक्रम में भाजपा बोकारो जिला उपाध्यक्ष गिरिजा देवी सहित सरिता देवी, प्रीति गुप्ता, सुनीता देवी, दयावती देवी, नीतू सिंह, सरोजनी देवी, मंजू सिंह, भारती देवी, अंजू देवी, राधा देवी, गरिमा देवी, अनीता गुप्ता, सरिता वर्मा, पूनम पांडेय, सुनीता प्रसाद, उर्मिला देवी सहित अन्य महिलाएं शामिल थी।
![]()













Leave a Reply