एस. पी. सक्सेना/रांची (झारखंड)। देश के खनन क्षेत्र पर निगरानी रखने वाली नियामक खान सुरक्षा महानिदेशालय धनबाद मुख्यालय द्वारा देश भर में डिप्टी डायरेक्टर जेनरल (डीडीजी), डायरेक्टर, डिप्टी डायरेक्टर स्तर के अधिकारियों का तबादला किया गया है। इसमें मुख्यालय स्तर से जोन स्तर तक बड़े पैमाने पर फेरबदल किया गया है। यह तबादला श्रम एवं रोजगार मंत्रालय के दिशा निर्देश व नियम के तहत किया गया है। जिसमें 55 से अधिक अधिकारी शामिल हैं। इसमें उप महानिदेशक से उप निदेशक स्तर के अधिकारी शामिल हैं।
जानकारी के अनुसार उदयपुर में तैनात डीडीजी (माइनिंग) रविंद्र तुलसीदास मंदेकर का सेंट्रल जोन धनबाद स्थानांतरण किया गया है, वहीं धनबाद के डीडीजी मुरलीधर बिदारी को उदयपुर भेजा गया है। निदेशक खनन (माइनिंग) श्याम मिश्रा को मुख्यालय धनबाद से कोडरमा, हैदराबाद के निदेशक खनन (माइनिंग) नागेश्वर राव नामवरापु का धनबाद स्थानांतरण किया गया है।
इसी क्रम में उदयपुर से टाम मैथ्यू को सेंट्रल जोन धनबाद रीजन-वन, गिम्मेडी सीतारामपुर से संजय कुमार को सेंट्रल जोन धनबाद रीजन-2 और वाराणसी से कुमार राजीव कृष्ण को धनबाद रीजन-थ्री भेजा गया है। कोडरमा के निदेशक खनन नवा प्रकाश देओरी को गाजियाबाद, चाईबासा के राकेश रमेश्वर मिश्रा को पारासिया, धनबाद के उप निदेशक निलिप मलिक को भुवनेश्वर, दीपक कुमार प्रभाकर हैदराबाद, सी.एच. वेंकटेश भुवनेश्वर भेजे गए।
वहीं इलेक्ट्रिकल-मैकेनिकल विंग में उदयपुर के निदेशक रघु मेरुगु को धनबाद-टू , रांची के संस्कार सना बेहेरा को धनबाद-वन, सुरेश कुमार पेदादा को धनबाद, सीतारामपुर के अजय कुमार व् रामनरेश यादव धनबाद जाएंगे। नागपुर के उप निदेशक विजय हरिदास पाटिल को धनबाद, अवर सचिव रवि शंकर निराला व् अनिल कुमार दास को सितारामपुर जोन भेजा गया है।
![]()













Leave a Reply