अवध किशोर शर्मा/सारण (बिहार)। बिहार की राजधानी पटना के पटना साहिब लोकसभा क्षेत्र कुम्हरार से भाजपा विधायक संजय कुमार गुप्ता ने 7 जनवरी को को सारण जिला के हद में सोनपुर स्थित बाबा हरिहरनाथ मन्दिर में बाबा हरिहरनाथ का विधिवत पूजन और रुद्राभिषेक किया।
इस मौके पर भाजपा युवा मोर्चा के सह क्षेत्रीय प्रभारी डॉ आशुतोष कुमार, जिला मंत्री दिव्यांशु गौतम, नगर मंडल अध्यक्ष अरुण कुमार सिंह, दक्षिणी मंडल महामंत्री अविनाश शर्मा, दक्षिणी मंडल अध्यक्ष अमर शर्मा, अभाविप प्रांत सह मंत्री यशवंत कुमार, जिला संयोजक राहुल चौधरी, करनजीत सवारियां, धीरज गुप्ता, आर्यन कुमार आदि उनके साथ थे।
समस्त बिहारवासियों के कल्याण के लिए की बाबा हरिहरनाथ की प्रार्थना
कुम्हरार विधायक संजय कुमार गुप्ता ने बाबा हरिहरनाथ मंदिर से ही समस्त बिहारवासियों के कल्याण के लिए बाबा हरिहरनाथ से प्रार्थना की। उन्होंने हरिहर क्षेत्र के समग्र आर्थिक कल्याण, विकास और सुख समृद्धि की कामना की। उन्होंने बाबा हरिहरनाथ और सोनपुर के विकास पर जोर देते हुए कहा कि राज्य के गृह मंत्री सम्राट चौधरी ने सोनपुर को गोद लिया है, जिससे यहां का कायाकल्प होने वाला है।
मौके पर उपस्थित भाजपा नेताओं ने विधायक के साथ ही हरिहरनाथ कॉरिडोर शीघ्र प्रारम्भ होने की आशा व्यक्त की।पूजन कार्यक्रम में मन्दिर न्यास के मुख्य अर्चक आचार्य सुशील शास्त्री, सदानंद पांडेय, नन्द कुमार बाबा आदि उपस्थित थे।
![]()













Leave a Reply