Advertisement

खैराचातर के सामाजिक कार्यकर्ता कृष्ण रंजन शर्मा का निधन, शोक की लहर

प्रहरी संवाददाता/कसमार (बोकारो)। बोकारो जिला के हद में कसमार प्रखंड के खैराचातर के सामाजिक कार्यकर्ता कृष्ण रंजन शर्मा का बीते 6 जनवरी की देर रात रांची के एक अस्पताल में इलाज के दौरान निधन हो गया।

उनके असामयिक निधन से क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई है। ईश्वर दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें।
शर्मा के निधन की खबर मिलते ही सामाजिक, राजनीतिक और जनप्रतिनिधियों ने गहरा दुःख व्यक्त किया है। गोमियां के पूर्व विधायक डॉ लंबोदर महतो ने शोक संवेदना प्रकट करते हुए कहा कि कृष्ण रंजन शर्मा समाज के प्रति समर्पित, मिलनसार और संवेदनशील व्यक्तित्व के धनी थे।

उन्होंने कहा कि समाजसेवा के क्षेत्र में उनका योगदान सदैव स्मरणीय रहेगा। उनके निधन से एक अपूरणीय क्षति हुई है।
खैराचातर क्षेत्र के रहिवासियों ने बताया कि स्व. शर्मा वर्षों से सामाजिक कार्यों में सक्रिय थे और जरूरतमंदों की सहायता के लिए हमेशा आगे रहते थे।

उनके निधन से खैराचातर ही नहीं, बल्कि पूरे इलाके ने एक सच्चा समाजसेवी खो दिया है। शोक व्यक्त करने वालो में मनोज कुमार, प्रकाश महतो, महेंद्र नाथ महतो, गोपी नायक, आनंद महतो, डॉ जीतलाल महतो, उमेश कुमार जायसवाल, विजय जायसवाल, उमेश महतो, सुनील कपरदार, रामदेव मुर्मू आदि शामिल हैं।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *