एस. पी. सक्सेना/बोकारो। प्रति वर्ष की भांति इस वर्ष भी दुर्गा पूजा धूमधाम से मनाने को लेकर बोकारो जिला के हद में कथारा चार नंबर में तैयारी जोरो पर है।
जानकारी के अनुसार पूजा में समुचित सहयोग को लेकर दुर्गा पूजा समिति कथारा चार नंबर के सदस्यों ने समिति के अध्यक्ष कथारा वाशरी परियोजना पदाधिकारी से मुलाकात की। पूजा समिति के सचिव अजय कुमार सिंह के नेतृत्व में समिति के सदस्यों ने समिति अध्यक्ष कथारा वाशरी पीओ अमरेंद्र कुमार को पुष्पगुच्छ देकर सम्मानित किया।
इस अवसर पर श्रमिक नेता सह पूजा समिति सचिव अजय कुमार सिंह ने मां दुर्गा से जुड़ी जानकारी देते हुए पूजा की तैयारी से अवगत कराते हुए परियोजना पदाधिकारी को तैयारियों का जायजा लेने के लिए आमंत्रित किया। अध्यक्ष सह परियोजना पदाधिकारी कुमार ने भरोसा दिलाया कि आगामी 15 सितंबर की बैठक में पूजा से जुड़े कार्यों का निरीक्षण करने वे जरुर पहुंचेंगे। मौके पर पूजा समिति के एम. एन. सिंह, कमलकांत सिंह, अरुण सिंह, प्रमोद यादव, संतोष सिन्हा, पिंटू रॉय, इंद्रजीत कुमार सिंह, अर्जुन आदि उपस्थित थे।
![]()













Leave a Reply