राजस्व कर्मचारी द्वारा घूस लेते वायरल विडियो की जांच कर हो कारवाई-सुरेंद्र
माले जांच टीम ने पीड़ित के गांव का दौरा कर परिजनों व् पड़ोसियों से की बातचीत
एस. पी. सक्सेना/समस्तीपुर (बिहार)। समस्तीपुर पुलिस की थर्ड डिग्री टार्चर पीड़ित मनीष पोद्दार को न्याय दिलाने को लेकर भाकपा माले आगामी 10 जनवरी को न्याय मार्च निकालेगी। इस आशय की घोषणा भाकपा माले जांच टीम के नेतृत्वकर्ता सह भाकपा माले ताजपुर प्रखंड सचिव सुरेंद्र प्रसाद सिंह ने 8 जनवरी को पीड़ित मनीष के घर पर ग्रामीणों की बैठक में की।
इससे पूर्व भाकपा माले जांच टीम के सदस्य ब्रह्मदेव प्रसाद सिंह, प्रभात रंजन गुप्ता, शंकर सिंह, आसिफ होदा, मो. एजाज आदि ने प्रखंड सचिव सुरेंद्र प्रसाद सिंह के नेतृत्व में पीड़ित मनीष पोद्दार के गांव-घर का दौरा कर परिजनों एवं पड़ोसियों से मिलकर जांच की। तत्पश्चात माले प्रखंड सचिव सुरेंद्र प्रसाद सिंह ने कहा कि पीड़ित मनीष इससे पूर्व करीब दस साल दूसरे सोना-चांदी की दुकान में नौकरी की, लेकिन उस पर कोई आरोप नहीं लगा। उस पर कोई मुकदमा दर्ज नहीं है। समाज में भी उसका स्वभाव अच्छा था। किसी से कोई लेना-देना नहीं था। उन्होंने बताया कि पीड़ित गरीब परिवार से है और दुकान में मजदूरी कर परिवार का भरण-पोषण करता है।

माले नेता ने बताया कि मनीष के साथ पुलिस की थर्ड डिग्री टार्चर से ग्रामीण आक्रोशित है। पीड़ित की मरनासन्न स्थिति है।पुलिस (थानाध्यक्ष) पर निर्दयतापूर्वक पीटने एवं मलद्वार में पेट्रोल डालने जैसे मानवता को शर्मशार करने वाला आरोप है। बावजूद इसमें पुलिस अधीक्षक सिर्फ डीएपी के नेतृत्व में जांच टीम गठित की है। अभी तक आरोपी थानाध्यक्ष पर कोई कारवाई नहीं की गई है। पीड़ित को न्याय नहीं मिलने से जनता में पुलिस- प्रशासन के खिलाफ आक्रोश है।

भाकपा माले न्याय आकांक्षी को साथ लेकर पीड़ित को न्याय दिलाने की मांग को लेकर 10 जनवरी को ताजपुर अस्पताल चौक से निकलने वाला न्याय मार्च में भाग लेकर सफल बनाने की अपील ताजपुर वासियों से की है। माले नेता ने कहा कि कार्यक्रम में ताजपुर अंचल के राजस्व कर्मचारी राॅबिन ज्योति द्वारा दाखिल खारिज एवं अन्य भूमि से संबंधित मामले में घूस लेते वायरल विडियो की जांच कर आरोपी पर कार्रवाई की मांग शामिल है।
![]()













Leave a Reply