Advertisement

डीवीसी प्रशासनिक कार्यालय में विस्थापित प्रतिनिधियों की संयुक्त बैठक

राजेश कुमार/बोकारो थर्मल (बोकारो)। दामोदर वैली कॉरपोरेशन (डीवीसी) बोकारो थर्मल प्लांट के विस्थापित प्रतिनिधियों की संयुक्त बैठक 5 मई को स्थानीय प्रशासनिक भवन में आयोजित किया गया।

डीवीसी बोकारो थर्मल प्लांट के वरीय महाप्रबंधक प्रशासनिक ए. कुजूर की अध्यक्षता में संपन्न विस्थापित प्रतिनिधियों की बैठक में विस्थापितों से सहयोग की अपील की गयी। साथ ही विस्थापित बेरोजगारों की सूची मांगी गई।

इस अवसर पर महाप्रबंधक कुजूर ने कहा कि डीवीसी प्रबंधन विस्थापित बेरोजगारों को रोजगार देना चाहती है, पर सही विस्थापितों की पहचान कैसे की जाय। जिसपर विस्थापितों को प्रमाण पत्र देने की बात हुई। वही विस्थापित प्रतिनिधियों ने कहा कि विस्थापितों के नाम पर आपसी मिलीभगत से कई फर्जी विस्थापित प्लांट में काम कर रहे है। जिन्हें चिन्हित कर सही विस्थापितों को कार्य में रखा जाय।

कहा गया कि आपसी मिली भगत से डीवीसी अस्पताल, कैंटीन एवं प्लांट में वार्षिक रख रखाव के ठेका कार्यों में गैर विस्थापितों को रखा जा रहा है, जिसपर अविलंब रोक लगे।इस अवसर पर करीम अंसारी, रीता देवी, वाजिद अंसारी, महबूब आलम, बालेश्वर यादव, बीएन महतो, मो. तैयब, प्रफुल ठाकुर सहित अन्य विस्थापित प्रतिनिधि उपस्थित थे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *